जोधपुर22मई*टेबल टेनिस चेम्पियन दिव्यांग राखी अटल का जोधपुर आगमन पर एयरपोर्ट पर किया स्वागत
जोधपुर। ब्राज़ील डेफ ओलम्पिक में भारत का उत्कृष्ट प्रतिनिधित्व करने वाली माहेश्वरी समाज की बेटी बहन राखी अटल का जोधपुर आगमन पर पश्चिमी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा एयरपोर्ट पर स्वागत व अभिनंदन किया गया।
दिव्यांग राखी अटल ने ब्राज़ील में आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता
मे भारत की ओर से शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत एवं सम्पूर्ण माहेश्वरी समाज का नाम रोशन किया है । राखी के इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें एव उनकी सम्पूर्ण टीम को अपने आवास पर रात्रि भोज के लिए आमंत्रित कर उनका हौसला अफजाई कर शुभकामनाएं दी। पीएम ने कहा कि आने वाले समय मे आप देश के नाम गोल्ड मेडल लेकर जरूर आएगी मुझे आप पर पूरा भरोसा है। आप व आपकीं पूरी टीम पर मुझे गर्व है। दिल्ली से
जोधपुर आगमन पर बहन राखी एवं उनके पिता मुरलीधर अटल का पश्चिमी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन की सम्पूर्ण टीम द्वारा स्वागत व अभिनंदन किया गया । टीम युवा की ओर से जुगल झंवर,रनिश दरगड , अर्पित धूत ,दिनेश राठी , जितु गाँधी , अनिल धूत , आनंद बलदवा , दीपक मंत्री , सुनिल टावरी , अशोक पालोड , सुरेंद्र साबु , हितेश राठी , पंकज करवा , वैभव भूतड़ा ने बहन राखी को गुलदस्ता भेंटकर, पुष्प मालाएं व दुपटटा पहनाकर मुँह मीठा करवाकर स्वागत किया ।
More Stories
सहारनपुर26 अक्टूबर 26*थाना मंडी पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, एसी के पाइप और अन्य सामान के साथ एक शातिर चोर गिरफ्तार*
मुजफ्फरनगर26अक्टूबर26*मुजफ्फरनगर के विश्व विख्यात वर्धमान हॉस्पिटल में सैकड़ों खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, जीते चैंपियन के खिताब,,
हाथरस 26 अक्टूबर 26*सादाबाद में सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार;