जोधपुर22दिसम्बर*नानी बाई रो मायरो” कथा में पधारे संत व अतिथियों का किया बहुमान*
रिपोर्टर चेतन चौहान जोधपुर से
जोधपुर। मानव परमार्थ के उद्देश्य से सुरसागर, शिव मंदिर के पीछे, सुरजबेरा क्षेत्र में सुरसागर बड़ा रामद्वारा के महंत परमहंस रामप्रसाद महाराज के श्रीमुख से 20 से 22 दिसंबर तक शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक तीन दिवसीय “नानी बाई रो मायरो” कथा का संगीतमय आयोजन हो रहा है।
आयोजन समिति के रमेश केला और तेजराज मंत्री ने बताया कि कथा में प्रसंग के दौरान भक्तों ने आकर्षक झांकी स्वरुप स्वांग रचकर प्रस्तुति देते हुए सभी को मंत्रमुग्ध किया साथ ही भक्त झूमते हुए भक्ति में सराबोर नजर आए।
इस दौरान कथावाचक संत मुरलीधर महाराज और अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के महामंत्री संदीप काबरा पधारें, जिनका रमेश केला ने शाॅल ओढ़ाकर व मनीष केला ने स्मृति चिन्ह भेट कर बहुमान किया। साथ ही मार्केट कमेटी के चेयरमैन योगेश व्यास, अन्तराम बाहेती, कल्याण, राधेश्याम धुत, श्री क़ष्णा भट्टड, महेश झवर, ओम कच्छवाह, भीकमचन्द सोलकी, सोहन, अशोक बुब, ड़ा. सुशील झंवर का आयोजन समिति ने स्मृति चिन्ह भेट कर और मनीषा, सुनिता केला, सीमा बुब ने शाॅल ओढाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर दाऊलाल राठी, ललित राठी, मनीष झंवर आदि उपस्थित रहे।

More Stories
लखनऊ 4 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7:45 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 04मार्च 2026*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
नई दिल्ली *04 मार्च 2026 , बुधवार*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*