जोधपुर20नवम्बर*जांगिड़ महासभा के पदाधिकारियों का विधी मंच ने किया अभिनंदन व सम्मान*
जोधपुर। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी जिनमें पूर्व राष्ट्रीय प्रधान कैलाश बरनेला, रविशंकर शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष संजय हर्षवाल, प्रधान पद के प्रत्याशी रामपाल जांगिड़, मध्य प्रदेश के अध्यक्ष प्रभुदयाल बरनेला, गोपाल चोयल, अमराराम जांगिड़ के जोधपुर पधारने पर उनका विधि मंच जोधपुर द्वारा जांगिड़ पंचायत भवन में भावभीना स्वागत व अभिनंदन किया गया।
राष्ट्रीय विधि संयोजक भारत भूषण ने बताया कि सभी पदाधिकारी आगामी होने वाले राष्ट्रीय प्रधान चुनाव हेतु अपना प्रचार प्रसार करने आए जिनका जोधपुरी आन बान शान का प्रतीक साफा एवं मोतियों की माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। पूर्व प्रधान कैलाश बरनेला का ईश्वर माकड़, पूर्व प्रधान रवि शंकर शर्मा का महेश माकड़, प्रदेश अध्यक्ष संजय हर्षवाल का भारत भूषण शर्मा द्वारा साफा पहनाकर स्वागत किया गया तथा राष्ट्रीय विधि मंच के महासचिव हरीश जांगिड़, दीपक जांगिड़, कैलाश जांगिड़, दुर्गेश शर्मा, रामदेव जांगिड़ द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। स्वागत से पूर्व सभी अतिथियों द्वारा भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई।
अतिथियों द्वारा अपने उद्बोधन में जांगिड़ समाज का चहमुखी विकास करने के लिए समाज को संगठित करने, समाज में कोरोना काल मेंदिवंगत हुए परिवारजनों को आर्थिक सहायता पहुंचाने, समाज की विधवा महिलाओं की पेंशन योजना लागू करने, युवाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट प्रतियोगिता चालू करने, समाज को राजनीतिक नेतृत्व दिलाने के लिए तन मन धन से सहयोग की अपील की तथा हर जिले में महासभा कार्यालय के लिए सरकार से जमीन आवंटित करने की कार्रवाई पर बल दिया।
यह कार्यक्रम पंचायत के सचिव डॉक्टर कमल आसदेव, कोषाध्यक्ष मदनलाल बरड़वा, डीपी शर्मा, विजय शर्मा, गोविंद राम जांगिड़, लोकेश जांगिड़, रामेश्वरलाल हर्षवाल, मीडिया प्रभारी पंकज जांगिड़, एनके दायमा, रामसुख शर्मा, दिनेश शर्मा, मुकेश शर्मा, मोहनलाल सुथार तथा महासभा के जोधपुर जिला के पदाधिकारियों की उपस्थिति में विश्वकर्मा की जयघोष के साथ में कार्यक्रम संपन्न हुआ। रिपोर्टर चेतन चौहान यूपी आज तक न्यूज़ जोधपुर से

More Stories
बिजनौर 14 फ़रवरी 26*वेलेंटाइन डे बड़ा खुलासा: बिजनौर के रेस्टोरेंट के ‘VIP रूम’ में कपल्स के गुप्त वीडियो बनाए जा रहे थे!** 🚨
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*जबतक मनरेगा को मूल स्वरूप में बहाल नहीं करेंगे तबतक मनरेगा योजना की लड़ाई जारी रहेगी – प्रदीप मिश्रा अंशुमन*