April 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

जोधपुर14फरवरी*मजदुरो के मोबाईल चोरी का शातिर आरोपी गिरफ्तार*

जोधपुर14फरवरी*मजदुरो के मोबाईल चोरी का शातिर आरोपी गिरफ्तार*

जोधपुर14फरवरी*मजदुरो के मोबाईल चोरी का शातिर आरोपी गिरफ्तार*

रिपोर्टर चेतन चौहान जोधपुर

शहर के विभिन्न जगहों से चोरी किये गये कुल 22 मोबाईल बरामद
* चोरी किये गये मोबाईल फोनों की अनुमानित बाजार कीमत
करीब 2.15लाख रुपये।
घटना विवरण
दिनांक 08.02.2022 को प्रार्थी श्री जगदीश पुत्र अमर सिंह जाति नाई उम्र 25 वर्ष नि.
साझेर तह. नटेरन थाना समसाबाद जिला विदिशा मध्यप्रदेश हाल गोकुल जी की प्याऊ
किराये पर पुलिस थाना मण्डोर जोधपुर ने उपस्थित थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट पेश की
कि दिनांक 02.01.2022 वक्त करीब 10.30 ए.एम बजे मे मजदुरी के लिए गोकुल जी की प्याऊ
चौराहा पर खडा था। तभी एक आदमी मेरे पास आया जो मुझे मजदुरी पर ले जाने का
कहकर मोटरसाईकिल पर बैठाकर ले गया उसके बाद रास्ते मे मुझे 10 रु. देकर सिरदर्द की
टेबलेट लाने का कहा तथा बात करने के लिए मेरा मोबाईल फोन सेमसंग कम्पनी का था जो
बात करने के बहाने से चोरी करके ले गया। मेरा मोबाईल सेमसंग कम्पनी का जिसमे सीम
नं. 8770074606 जिसके IMEI NO-350756662916512 तथा 351250942916517 है जो चोरी
करके ले गया। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 39/2022 धारा 379 भादस में दर्ज कर
अनुसंधान शुरू किया गया।
श्रीमान नवज्योति गोगोई पुलिस आयुक्त महोदय जोधपुर कमिश्नरेट द्वारा जारी
निर्देशानुसार, श्री भुवन भूषण यादव पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व के निर्देशन में व अतिरिक्त
पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व श्री नाजिम अली व सहायक पुलिस आयुक्त मण्डोर जोधपुर,
श्री राजेन्द्र प्रसाद दिवाकर के निकट सुपरविजनव थानाधिकारी मण्डोर श्री सुरेश कुमार सोनी
नि.पु. के नेतृत्व मे शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़
हेतु व प्रकरण हाजा की वारदात के मुलजिम गिरफतारी हेतु थाना स्तर पर विशेष टीम गठित
की गयी।
घटना का तरीका:-
मुलजिम द्वारा शहर के विभिन्न मजदुर चौरायों पर जाकर मजदुरों को मजदुरी के
बहाने से बात कर मजदुरी के लिए अपनी बाईक पर बैठा कर ले जाता था उसके बाद
2-3किलोमीटर दुर ले जाकर मजदुर बात करने के बहाने से उसका फोन लेकर उसको
10-20रुपये देकर उसको सड़के के दुसरे किनारे की दुकान पर दवाई / गुटखा लाने के लिए
भेज कर उसका मोबाईल चुरा कर ले जाता था।
पुलिस कार्यवाही
थाना हाजा की विशेष टीम द्वारा प्रकरण हाजा में वांछित मुलजिमानों की तलाश में
विभिन्न जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी आधार पर वांछित मुलजिमानों का पता
लगा कर मुलजिमानों को दस्तियाब कर पुछताछ की गई। दौराने पूछताछ मुलजिमानों ने
प्रकरण हाजा की वारदात के साथ अन्य कई स्थानों महामदिर, उदयमंदिर, रातानाडा,माता का थान, चोपासनी हाउसिंग बोर्ड, राजीव गांधीनगर व जोधपुर शहर आदि विभिन्न जगहों पर
वारदात करना स्वीकार किया है। सम्पूर्ण वारदात के खुलासे में सीसीटीवी फुटेज से काफी
सहयोग मिला। प्रकरण हाजा की वारदात के साथ अन्य घटनाओ में चोरी किये गये मोबाईल
सहित कुल 22मोबाईल बरामद किये जाकर मुलजिम को जेसी करवाया गया है।
प्रकरण हाजा की सफलता में थाने के साईबर आपरेटर श्री मनीष कुमार कांस्टेबल
की विशेष भुमिका रही।
टीम के सदस्य
1 श्री हनुमानाराम सउनि.
2 श्री मनीष कुमार कांस्टेबल
3 श्री राहुल कुमार कांस्टेबल
4 श्री राकेश कुमार कांस्टेबल
5 श्री भुपेन्द्र कांस्टेबल. कमाण्ड कन्टोल रूम
गिरफ्तार अभियुक्तः-दलपत राम उर्फ दिलीप पुत्र श्री नरुराम जाति ढोली राणा उम्र 27 साल
निवासी बेदु थाना मतौड़ा जोधपुर ग्रामीण

Taza Khabar