जोधपुर13अप्रैल2022*राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ जिला शाखा जोधपुर महानगर की दिनांक 12 अप्रैल 2022 को संपन्न हुए
तीसरे वार्षिक चुनाव वर्ष 2022- 2025 जिला न्यायालय, जोधपुर महानगर के परिसर में सौहार्दपूर्ण एवं उत्साह पूर्ण वातावरण में आयोजित किए गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अशोक कुमार प्रजापत ने बताया कि 527 मतदाताओं में से 486 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिला अध्यक्ष पद के लिए श्रीअनिल जोशी,श्री अशोक सांखला, सोहनराम चौधरी, श्री सागर कुमार,श्री सुरेश कुमार सांखला एवम श्री मुकेश जोशी कुल 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।जिनमे श्री अनिल जोशी को 145 मत, श्री सागर कुमार को 119 मत, श्री अशोक सांखला 37 मत,श्री सोहन राम चौधरी 51 मत, श्री सुरेश कुमार सांखला को 69 मत एवम श्री मुकेश जोशी को 18 मत प्राप्त हुए। श्री अनिल जोशी नेअपने निकटतम प्रतिद्वंदी की श्री सागर कुमार को 26 मतों से पराजित किया।

More Stories
लखनऊ 28 फ़रवरी 26*फाग गीत गाकर होली के कार्यक्रम के तहत युवाओं ने जमकर धमाल मचाया *
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26*राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मूरतगंज में विज्ञान मेले का आयोजन*