जोधपुर11मार्च*दो दिवसीय “प्रेरणा” होली शॉपिंग फेस्टिवल आज से, तैयारियां पूरी
जोधपुर। 11 मार्च 2022, जोधपुर की पुष्करणा महिला उद्यमियों द्वारा आयोजित किए जा रहे दो दिवसीय होली फेस्टिवल ‘प्रेरणा – एक पहल विकास की ओर’ का आयोजन 12 और 13 मार्च को जालोरी गेट स्थित गौरी शंकर महादेव मन्दिर – ब्रह्मबाग में आयोजित होगा। पुष्करणा महिलाओं के ग्रुप द्वारा आयोजित होने वाले इस मेले में करीब 25 स्टॉल्स लगेगी, जिसमे होली और शीतलाष्टमी पर काम आने वाली सभी आवश्यक सामग्री एक ही छत के नीचे उपलब्ध रहेगी। प्रेरणा ग्रुप की अध्यक्ष श्रीमती संतोष पुरोहित ने बताया की महिला उद्यमियों द्वारा ये एक अनूठा प्रयास किया जा रहा है जिसमे कुटीर उद्योग को बढ़ावा देते हुवे अपने घर से ही व्यापार करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित कर यह होली मेला और होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है।
आयोजन टीम की संरक्षक तरुलता जी छंगाणी और मेला प्रभारी राखी व्यास ने बताया की इस मेले के अतिथि के रूप में पहले दिन सुबह सूरसागर विधायिक श्रीमती सूर्यकांता व्यास दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उद्धघाटन करेगी।
टीम की मंगला बोहरा, आभा बोहरा और सुमन कल्ला ने बताया की इस मेले हेतु जोधपुर जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता, जोधपुर पुलिस उपायुक्त, सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी अपनी उपस्थिति प्रदान करेंगे।
तीन दिन तक लगने वाले इस दिपावली मेले में दीपावली पर काम आने वाली तथा रोजमर्रा के जरूरत की सारी सामाग्री जैसे होली के कलर, पिचकारी, गुलाल, डेकोरेशन सामाग्री, मिठाईयां, नमकीन, हैंडलूम सामाग्री और कुछ यूनिक प्रोडक्ट्स जैसे घर पर बना बादाम का तेल, कलोंजी का तेल, हैंडमैड ग्रिटिंग कार्ड्स, खिचिया, पापड़, आचार, पराठे सहित घर के बने अन्य पकवान, यूनिक तस्वीरे सहित अन्य वस्तुएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगी। इस कार्यक्रम के अयोजन को सफल बनाएं रखने में मैनेजमेंट टीम की श्रीमती सुनीता पुरोहित, श्रीमती महिमा पुरोहित, श्रीमती कीर्ति व्यास और श्रीमती अंकिता छंगाणी और महिमा व्यास का संपूर्ण सहयोग रहेगा।

More Stories
पूर्णिया बिहार 27 फरवरी 26* पूर्णिया में नेशनल टैलेंट हंट के ऑडिशन में उमड़े प्रतिभागी, कांग्रेस में शामिल होने का मौका : चित्रा बाथम
उन्नाव २७ फरवरी २६ * एजुकेशन किट पाकर खिले बच्चों के चेहरे
अयोध्या २७ फरवरी २६ * हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर, बड़ा हादसा टलाः इनायत नगर थाने के सामने हुई घटना, 4 लोग सुरक्षित।