जोधपुर07जनवरी*देश एवं राज्य में ओमिक्रोन के बढ़ते हुए मामलों को देखकर अस्पताल के कर्मचारियों को एलर्ट किया
देश एवं राज्य में ओमिक्रोन के बढ़ते हुए मामलों को देखकर आज जोधपुर दक्षिण निगम वार्ड 18 CHB स्थित सेटेलाइट हॉस्पिटल में क्षेत्र के पार्षद विक्रम जी पंवार ने निरीक्षण किया एवं अस्पताल में आने वाले रोगियों को सभी तरह की सुविधाएं प्रशासन उपलब्ध कराए इसके लिये अस्पताल अधीक्षक को कहा। इसके अंतर्गत कोरोना से सम्बंधित दवाओं का किट बनाने, ऑक्सीजन एवम वेंटीलेटर सुविधा भी हो , ताकि आपातकाल में मरीजों को कोई दिक्कत न हो साथ ही साफ सफाई व समय समय पर अस्पताल सेनेटाइज किया जाए । कोरोना जांच की भी सुविधा यहां चालू की जाए जो अस्पताल परिसर में एक तरफ केबिन बना कर की जाए।
राजस्थान सरकार ने जो 21 दिसम्बर से 24 घण्टे 108 एम्बुलेंस यहां देने की घोषणा की , वो यहां अभी तक उपलब्ध नहीं हुई इसके लिए अस्पताल अधीक्षक को अपने स्तर पर बात कर शीघ्र उपलब्ध करवाने की मांग की। साथ ही कहा कि अगर इन कार्यों में लापरवाही की गई तो फिर धरना दिया जाएगा व विरोध किया जाएगा। पार्षद महोदय के साथ आज कमल जसमतिया, अनिल इन्दु शर्मा, संजय जैन , प्रदीप कोटवानी , कमलेश मंघनानी व अंकित पुरोहित उपस्थित थे।
More Stories
कानपुर नगर 22 अक्टूबर 26*वीरू की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, नौबस्ता-सागर हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम
कानपुर नगर 22 अक्टूबर 26*जिलाधिकारी तक मामला पहुंचने के बाद भी क्यों नहीं हो रही कार्रवाही श्मशान घाट पर गुंडा / पंडा टैक्स वसूली करने वालो के खिलाफ
लखनऊ 22 अक्टूबर 26*डीएम, एसडीएम और तहसीलदार समेत निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों के तबादलों पर 54 दिन तक रहेगी रोक