February 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

जोधपुर05सितम्बर23*लायंस क्लब एक्टिव द्वारा समारोहपूर्वक किया गया शिक्षकों का सम्मान*

जोधपुर05सितम्बर23*लायंस क्लब एक्टिव द्वारा समारोहपूर्वक किया गया शिक्षकों का सम्मान*

जोधपुर05सितम्बर23*लायंस क्लब एक्टिव द्वारा समारोहपूर्वक किया गया शिक्षकों का सम्मान*

आज लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब जोधपुर एक्टिव के तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
लॉयन्स क्लब जोधपुर एक्टिव की अध्यक्ष ऊषा गर्ग ने बताया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष लॉयन्स शशि बाहेती, विशिष्ट अतिथि पर्सनलिटी डेवेलपमेंट अध्यक्ष लॉयन्स डी.के.अग्रवाल, लॉयन्स सचिव लॉयन्स दीप्ति जालानी थी। क्लब के पदाधिकारियों द्वारा शिक्षकों को माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र व श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह में राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय 14 सेक्टर के शिक्षक डॉ.धर्म नारायण माथुर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय 14 सेक्टर के प्रधानाध्यापक श्री जसवंत सिंह व शिक्षक मांगीलाल, नखत सिंह, चंचला पणिया, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चिचड़ली जोधपुर की अध्यापिका सपना माथुर और बाल मंदिर शिक्षण संस्थान शास्त्री नगर की शिक्षिका खुशबू पीपल गुरुकुल विद्यालय की संचालिका नीलम सिंघवी, ममता रांका, जया शर्मा, पिंकी, स्वेता सोनी, गीता को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांतीय गवर्नर संजीव जैन और केबिनेट सचिव सुब्रमणी विश्वनाथन का शुभकामना संदेश पढ़कर सुनाया गया। नया सवेरा नई उम्मीद की भावना से प्रेरित यह विशेष सेवा कार्य किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।

Taza Khabar