March 29, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

जोधपुर 30 जनवरी* राजीव गाँधी मूर्ति पुलिस कंट्रोल से कलर पॉइंट दुकान तक का 25 फिट चौडा व 200 फिट लंबे खड्डा मिट्टी से भर कर सड़क

जोधपुर 30 जनवरी* राजीव गाँधी मूर्ति पुलिस कंट्रोल से कलर पॉइंट दुकान तक का 25 फिट चौडा व 200 फिट लंबे खड्डा मिट्टी से भर कर सड़क

राजीव गाँधी मूर्ति पुलिस कंट्रोल से कलर पॉइंट दुकान तक का 25 फिट चौडा व 200 फिट लंबे खड्डा मिट्टी से भर कर सड़क मार्ग को चोडा करने व नई सड़क के पास कार पार्किंग को वापस शुरू करने की अपील रिपोर्टर चेतन चौहान जोधपुर:आज सोजती गेट व्यापारी संस्था के सचिव एडवोकेट विजय शर्मा ने मुख्य मंत्री जिला प्रसासन विधायक महापोर से अपील कर निवेदन किया की राजीव गाँधी मूर्ति के पीछे व पुलिस कंट्रोल के पास मे 25 फिट चौडा व 225 लम्बा खड्डा काफी वर्षो से खाली पडा है जिसका कोई उपयोग नही है हमारी संस्था का सुझाव है की यदी इस खड्डे को मिट्टी से भर कर सड़क लेवल मे कर दिया जावे तो यहाँ सड़क चोडी हो जाने से इस जगह पर सिटी बस खड़ी होने से बुजुर्ग माता बहन सवारी आराम से बस में चढ़ व उतर सकेगी ट्रैफ़िक पुलिस जीप एंबुलेंस फायर ब्रिगेड के छोटे वाहन कार भी यहाँ आसानी से खड़े रहने से समस्त नागरिकों की तुरंत सुरक्षा ,चोरी लूट अन्य वारदातों पर भी अंकुश रहेगा व नई सड़क ट्रैफ़िक पॉइंट पर भी वाहनो का जाम भी नही लग पायेगा

इसके अलावा राजीव गाँधी मूर्ति के पास राज्य ने मल्टी लेवल कार पार्किंग बनाने हेतु पार्किंग स्थल पर पिछले 10 वर्ष पहले खड्डा आरसीसी के कुछ सरिये लगा कर कार्य शुरू किया था जो पार्किंग काम वर्षो से बंद पड़ा है सोजती गेट नई सड़क जोधपुर का सबसे बड़ा बाजार है इसके अलावा यहाँ हजारो देशी विदेशी पर्यटक आस पास की होटलों मे ठहरते है यहाँ पार्किंग समय पर नही बनने से सारे व्यापारीयो होटल व्यवसायियों को भारी दिक्कत व नुकसान का सामना करना पड़ रहा है अत इन दोनो बिन्दुओं पर मुख्य मंत्री विधायक महापोर जिला प्रसासन के संबंधित अधिकारी तुरंत मौका मुहाना कर संज्ञान लेवे ताकि इस समस्या से समस्त व्यापारीगण होटल व्यवसायियों आमजन को सुरक्षा यातायात पार्किंग शीघ्र निजात मिल सके एडवोकेट विजय शर्मा (सचिव) सोजती गेट व्यापारी संस्था

Taza Khabar