July 24, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

जोधपुर 23 जुलाई 2025* कांग्रेस ओबीसी नेतृत्व का भागीदारी न्याय महासम्मेलन।

जोधपुर 23 जुलाई 2025* कांग्रेस ओबीसी नेतृत्व का भागीदारी न्याय महासम्मेलन।

जोधपुर 23 जुलाई 2025* कांग्रेस ओबीसी नेतृत्व का भागीदारी न्याय महासम्मेलन।
कांग्रेस पार्टी और न्याय योद्धा श्री राहुल गांधी जी बार-बार भारत की शक्तिशाली संस्थाएं जैसे सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों, उच्च श्रेणी के सिविल सेवकों, मीडिया संस्थाओं और कॉर्पोरेट क्षेत्र में ओबीसी की अनुपस्थिति की ओर इशारा करते रहे हैं।
राहुल जी दृढ़ता से मानते हैं कि महात्मा फुले, महात्मा गांधी, नेहरूजी और बाबासाहेब के सपनों को साकार करने के लिए पर्याप्त भागीदारी एवं न्याय हर ओबीसी को उसकी उचित जिम्मेदारी दे। कांग्रेस पार्टी हमेशा अन्याय के खिलाफ खड़ी रही है। आज, हमें हमारे बड़े सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक और आर्थिक उत्थान के लिए लड़ना होगा। इसके लिए एक मजबूत और जीवंत ओबीसी आंदोलन आवश्यक है।जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के ओबीसी नेता इस नई शुरुआत की घोषणा करने के लिए 25 जुलाई, 2025 को सुबह 11 बजे नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में एकत्रित हो रहे हैं। 24/07/2025 को जोधपुर शहर जिला कांग्रेस ओबीसी विभाग के पदाधिकारियों और कांग्रेस पार्टी के नेता भारी संख्या में इस भागीदारी न्याय राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए ट्रेन,ओर निजी वाहनों से कूच करेंगे।ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ .अनिल यादव (जयहिंद)ओर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री हरसहाय यादव ने अपील की है सभी देश भर के ओबीसी वर्ग को एकजुट हो कर इस सम्मेलन में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए इस ऐतिहासिक क्षण में भाग लें और इस परिवर्तन की शांति के अग्रदूत बने ।
नरेंद्र शर्मा (जांगिड़)
जिलाध्यक्ष ओबीसी विभाग
जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी।

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.