जोधपुर 20 अगस्त 2023* लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल के द्वारा श्री अग्रसेन संस्थान जोधपुर में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया।
रिपोर्ट – जोधपुर से ऊषा गर्ग की रिपोर्ट,न्यूज़ यूपीआजतक
जोधपुर 20 अगस्त 2023* लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल के द्वारा श्री अग्रसेन संस्थान जोधपुर व अग्रसेन रक्त सेवा के सहयोग से आज श्री अग्रसेन संस्थान जोधपुर में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया साथ में ही हड्डियों, हृदय व आंखों की जांच कैंप का आयोजन किया गया | बीएमडी मशीन द्वारा हड्डियों की जांच की गई, स्पायरोमीटर से फेफड़ों की जांच की गई व डायबिटीज ,ब्लड प्रेशर की निशुल्क जांच की गई, नेत्रदान व देहदान के संकल्प पत्र भरवा गए | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश माननीय मनोज कुमार जी गर्ग थे | उनका स्वागत क्लब के जॉन चेयरमैन जे.पी. गर्ग व क्लब के अध्यक्ष किशन बंसल एडवोकेट ने किया संस्थान के अध्यक्ष श्री उमेश जी लीला व सचिव श्री अनिल जी सिंगल का स्वागत क्लब सचिव विजय अग्रवाल व वीरू राम वर्मा ने किया क्लब के वरिष्ठ सदस्यों श्री रामजीलाल की लीला ,सत्यनारायण जी अग्रवाल व डीके अग्रवाल का सम्मान किया गया | कुल रक्तदान 105 यूनिट एकत्रित हुए व कुल 1390 मरीजों की जांच की गई | डॉ देवेश जोहरी नेत्र विशेषज्ञ, डॉक्टर पंकज जिंदल हड्डी रोग विशेषज्ञ व डॉक्टर ललित राठी हृदय रोग विशेषज्ञ ने कैंप में अपनी निशुल्क सेवाएं दी| ग्लोबल डायग्नोस्टिक्स के द्वारा 55 E.C.G निशुल्क किए गए |
क्लब के सदस्य राजीव गुप्ता , दिलीप बंसल ,तरसेम जिंदल, हर्ष अग्रवाल ,दुलीचंद अग्रवाल ,रोशन लाल जी अग्रवाल, हरि अग्रवाल, अलका भाटी, प्रमोद अग्रवाल, जतिन गर्ग ,तरुण कुमार ,पंकज सोलंकी ,सुमित सोनी, भैराराम ,श्रीकांत शर्मा ,जोराराम जी बिश्नोई , जय प्रकाश अग्रवाल , राजेन्द्र अग्रवाल , विमल श्रीवास्तव ,रतन महेश्वरी ,डिंपल अग्रवाल व किट्टी गर्ग ने सहयोग किया अन्य क्लब के सदस्य पीडीजी सुखराज जी मेहता, प्रांत कैबिनेट सेक्रेटरी सुब्रमण्य जी , उषा गर्ग , एम एस राजपुरोहित ,किरण बिहानी ,सुधा मेहता, अरुण सोलंकी व अन्य संस्थाओं के श्री देवेंद्र अग्रवाल ,श्री कैलाश जी जैन ,श्री मिलन बाठिया, डॉ प्रमोद गुप्ता व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे|

More Stories
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*उप जिलाधिकारी कार्यालय तहसील बिल्हौर कानपुर नगर का बूथों पर निरिक्षण
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*रिचा सचान गाजियाबाद में दारोगा थीं, रात 2 बजे ड्यूटी खत्म कर बुलेट से निकलीं फिर उनके साथ दर्दनाक कांड हो गया।
पूर्णिया बिहार 22 फरवरी 26** पूर्णिया पुलिस सप्ताह: रुपौली थाना की क्रिकेट टीम ने जीता मैच*