जोधपुर 16 जून* शहीद भैरो सिंह राजस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में मुख्यमंत्री
रिपोर्ट – जोधपुर राजस्थान से ऊषा गर्ग की रिपोर्ट , न्यूज़ यूपी आज़तक
जोधपुर 16 जून* कल दिनांक 15 .6. 2023 को विधानसभा क्षेत्र शेरगढ़ के ग्राम पंचायत तेना में शहीद भैरो सिंह राजस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में मुख्यमंत्री आदरणीय श्री अशोक गहलोत साहब की खेल भावनाओं और उनकी जनोपयोगी और जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए जननायक सरकार मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया यह क्रिकेट प्रतियोगिता 5 दिन तक चलेगी। इस मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता में शेरगढ़ विधानसभा से 63 टीमों ने भाग लिया तथा सैकड़ों की तादात में गणमान्य लोग इस उद्घाटन समारोह में उपस्थित हुए।इसका समापन 20 जून को किया जाएगा ।इस उद्घाटन समारोह में परम पूज्य श्री श्री 1008 शिव गिरी जी महाराज रामेश्वर महादेव मंदिर शेरगढ़ मुख्य अतिथि श्री हनुमान सिंह जी खांगटा मारवाड़ राजपूत सभा अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि श्री शंभू सिंह जी मेड़तिया अध्यक्ष कर्मचारी महासंघ जोधपुर ,श्री अरुण कुमार बलाई महासचिव डीसीसी जोधपुर, नरेंद्र शर्मा ओबीसी जिला अध्यक्ष जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी इस आयोजन में उपस्थित हुए। जिला अध्यक्ष ओबीसी नरेंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री जी की 10 महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया तथा सभी को महंगाई राहत कैंप में जागकर इसका रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए प्रेरित किया अतः सभी क्रिकेट के खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलते हुए सभी को बधाई दी।नरेंद्र शर्मा ने आयोजन समिति के मुख्य आयोजक श्री भगवान सिंह जी तेना का आभार जताया जिन्होंने इस तरह का भव्य आयोजन रखा।

More Stories
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*बोर्ड परीक्षा केदो का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम एसपी*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की सुनी समस्याएं*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*कौशाम्बी पहुंचे अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब मजदूरों के जीविका से कर रही है खिलवाड़*