June 29, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

जोधपुर 12 फरवरी 2024* सयुंक्त वार्षिक खेल महोत्सव "यूफोरिया" का आयोजन किया गया।

जोधपुर 12 फरवरी 2024* सयुंक्त वार्षिक खेल महोत्सव “यूफोरिया” का आयोजन किया गया।

जोधपुर 12 फरवरी 2024* बी . आर. बिड़ला ग्रुप ऑफ स्कूल्स के अंतर्गत संचालित “स्नेल टेल प्रीस्कूल” की चोपासनी

 

संवाददाता – जोधपुर से कुशुम परिवार की ख़ास खबर, न्यूज़ यूपीआजतक

 

जोधपुर 12 फरवरी 2024* सयुंक्त वार्षिक खेल महोत्सव “यूफोरिया” का आयोजन किया गया।

बी . आर. बिड़ला ग्रुप ऑफ स्कूल्स के अंतर्गत संचालित “स्नेल टेल प्रीस्कूल” की चोपासनी हाउसिंग बोर्ड, शोभावतो की ढाणी और कमला नेहरु नगर ब्रांच का सयुंक्त वार्षिक खेल महोत्सव “यूफोरिया” का आयोजन 11 फरवरी 2024 को किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती पूजा के साथ ध्वजारोहण से की गई। इस आयोजन में 500 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया| जिसमें मुख्य आकर्षण जिमनास्टिक, स्केटिंग, योगा, कराटे, डम्बल ड्रिल रहे| बाल कलाकारों ने सपने मेरे, वक्का-वक्का, हल्ला बोल आदि गानों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी| प्ले ग्रुप से ग्रेड 1 विद्यार्थिओं ने विभिन्न रेस जैसे – सेक, लेमन, रिले, बटरफ्लाई , हर्डल, हूला-हूप, जिग-ज़ैग, मंकी,बैग पेक आदि में भाग लिया और इनमें जीतने वाले प्रतिभागियों को स्वर्ण,रजत और कांस्य पदक से सम्मानित किया| अभिभावकों के द्वारा बेक टू बेक, बैलून बर्स्ट, बॉल बैलेंसिंग जैसी मनोरंजन प्रतियोगिताओ में भाग लिया| में भाग लिया गया | बी. आर. बिड़ला ग्रुप ऑफ स्कूल्स के प्रांगण में आयोजित इस खेल महोत्सव को डायरेक्टर डॉ नेहा बिरला द्वारा संबोधन में बताया कि शिक्षा के साथ खेलकूद, योगा, नृत्य, जिम्नास्टिक, बालसंस्कार की निरंतर कक्षाएं चलती है, जो बाल्यकाल से ही सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है| आए हुए अतिथियों, अभिभावकों का स्नेल टेल प्रीस्कूल प्रबंधन समिति द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया एवं अतिथियों का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया| विद्यालय के उत्कृष्ट अकादमिक और शत प्रतिशत अटेंडेंस के लिए पारितोषिक दिए गए| बी आर बिड़ला ग्रुप ऑफ स्कूल्स पिछले 33 वर्षो से शिक्षा के क्षेत्र बच्चों के विकास एवम देश के सुदृढ़ भविष्य निर्माण में सदैव कार्यरत है|

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.