जोधपुर 11 मार्च 26*शीतला माता के नाम भक्ति संध्या में झूमे भक्त
दिलीप कुमार पुरोहित
जोधपुर के नागोरी गेट, कागा तीर्थ रोड स्थित शीतला माता मंदिर में श्री विश्वकर्मा जांगिड़ स्वर्गाश्रम परिसर में श्री विश्वकर्मा जांगिड़ पंचायत एवं श्री विश्वकर्मा जांगिड़ स्वर्गाश्रम के संयुक्त तत्वावधान में “सुबह से शाम शीतला माता के नाम” भक्ति रस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। साथ ही श्रद्धालुओं व दर्शनार्थियों के लिए भीषण गर्मी से राहत हेतु अमावस्या तक शीतल पेय व जल की व्यवस्था रखी गई।
श्री पंचायत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक ज्योति स्वरूप धनेरवा ने बताया कि भक्ति रस कार्यक्रम में मंजू डागा, संत कंवराराम, चिंटु दाधिच, अरुण गुर्जर, मिश्रीलाल कुलरिया, प्रियंका सोनी आदि कलाकारों ने शीतला माता व देवी-देवताओं के भजन और होरिया व फाग गीतों की सुमधुर संगीतमय मनमोहक प्रस्तुति दी तो उपस्थित दर्शानार्थी व श्रद्धालु झूमते हुए भक्ति में सराबोर नजर आए। संपूर्ण परिसर भगवान के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
इस आयोजन की व्यवस्था में विनोद, ललित बुढल, योगेश सहित समाजसेवियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस मौके बतौर अतिथि श्री विश्वकर्मा जांगिड़ पंचायत, श्री विश्वकर्मा मंदिर कमेटी बाईजी का तालाब व समाज की विभिन्न संस्थाओ के पदाधिकारी व अनेक गणमान्य समाजबंधु उपस्थित रह। सभी अतिथियो, समाजसेवियों व कलाकारों का सम्मान -सत्कार किया गया।

More Stories
अयोध्या १२ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ 12 मार्च 26*दलित युवक को प्रताड़ित करने, स्कूटी छीनने वाले आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ कब होगी कार्रवाई*
लखनऊ १२ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*