जोधपुर/मथुरा 6 दिसंबर 25 *जोधपुर जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से नागौर गेट पर भारत के संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी गई*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
भारत के संविधान के रचयिता एवं भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर आज जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से नागौर गेट चौराहा पर उनकी विशाल प्रतिमा पर फूलों और मालाओं से श्रद्धा सुमन और श्रद्धांजलि दी गई जिसमें सभी कांग्रेस जन श्रद्धांजलि में शामिल हुए ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने बताया की संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर जी ने सामाजिक समानता शिक्षा और मानव अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित किया बाबा साहब ने सभी को समान वोट देने का अधिकार दिया। बाबा साहब के महा परिनिर्वाण (6 दिसंबर) को सभी काला दिवस भी मानते हैं उन्होंने देश को नारा भी दिया था” शिक्षित बनो ” “संगठित रहो”, संघर्ष करो और जीवन लंबा होने की बजाय महान होना चाहिए। डॉ. अंबेडकर की जयंती हमें यह याद दिलाती है कि एक न्याय पूर्ण और क्षमता मूलक समाज का निर्माण तभी संभव है जब हर व्यक्ति को सम्मान और समान मिले।उन्होंने छुआछूत के खिलाफ भी आवाज उठाई थी।
नरेंद्र शर्मा (जांगिड़)
जिलाध्यक्ष ओबीसी विभाग
जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी।

More Stories
मथुरा 3 मार्च 26 *क्षेत्राधिकारी सदर जनपद मथुरा द्वारा वृंदावन परिक्रमा मार्ग में पैदल गश्त*
मथुरा 3 मार्च 26*प्रेम प्रसंग बना खूनी संघर्ष: युवक की गोली मारकर हत्या, किशोरी ने लगाई फांसी
मथुरा 3 मार्च 26*गिलट आभूषण व्यवसायी समिति के तत्वावधान में होली मिलन समारोह चित्रकूट मसानी पर हुआ।*