जैसलमेर30दिसम्बर24*जैसलमेर में बोरवेल खोदते समय फटी जमीन, ट्रक और मशीन हुए दफन… नदी सा बहने लगा पानी, ONGC से मांगी मदद*…..
राजस्थान के जैसलमेर में बोरवेल खोदते समय एक अजीब और खतरनाक भूगर्भीय घटना घटी. यहां मशीन ने करीब 850 फीट तक खुदाई की तो अचानक जमीन फट गई. उसमें से जोरदार पानी और गैस का विस्फोट हुआ. पानी की धार करीब 10 फीट ऊंची उठने लगी. इस दौरान बोरवेल मशीन और एक ट्रक जमीन में दफन हो गए. ग्रामीणों में दहशत फैल गई.जिस क्षेत्र में ट्यूबवेल की खुदाई के समय यह घटना घटी है. वह विलुप्त हो चुकी सरस्वती नदी का इलाका है. आसपास रह रहे लोगों को मकान खाली करने का निर्देश दे दिया गया है।इसके अलावा सभी आम लोगों को यह भी निर्देश दिया गया कि जहां पर यह घटना हुई है, उसके 500 मीटर की परिधि के अंदर कोई भी व्यक्ति प्रवेश न करें.

More Stories
झाँसी25 अप्रैल26*610 कुंवारे अधेड लोगो से लाखो की ठगी का खुलासा.
सुल्तानपुर25 अप्रैल26*युवक की ट्रेन हादसे में दर्दनाक मौत, पुलिस ने साथी को हिरासत में लिया*
लखनऊ25 अप्रैल26*शिक्षा विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट ने DIOS बाराबंकी को हटाने का दिया आदेश