जालौन19फरवरी*रेलवे लाइन के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका।
उरई। संदिग्ध हालात में युवक का शव रेलवे लाइन के पास पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या कर कर शव फेंके जाने की आशंका जताते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। जेल रोड पटेल नगर निवासी मनोज कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बुधवार की शाम को उसका पुत्र अनुभव दुबे (25) किसी के फोन आने पर घर से निकल गया था। देर रात तक जब पुत्र को फोन किया तो फोन जीआरपी पुलिस ने उठाते हुए बताया कि उसके पुत्र की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि उसके पुत्र के मोबाइल पर लव यू जिंदगी पोस्ट डाली गई थी। जिससे प्रतीत होता है कि उनके पुत्र की हत्याकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भज दिया है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। (संवाद)
More Stories
मेरठ 26 सितंबर 2026 स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन 4 अक्टूबर को, रक्तदाताओं की होगी निःशुल्क जांच
नई दिल्ली 26 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ 26 सितम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….