जालौन14सितम्बर*51 केक काटकर प्रशंसको ने मनाया राजा कुं० केशवेन्द्र सिंह जूदेव का 51वाँ जन्मदिन
राजमहल में प्रशंसको ने राजा के हाथों कटवाए 51 केक, शतायु की कामना की
(सुघर सिंह सैफई)
रामपुरा /जालौन। बुंदेली रियासत के स्वर्ण मंदिर कहे जाने बाले 800 वर्ष पुराने रामपुरा किले के वर्तमान महाराज केशवेन्द्र सिंह जूदेव का 51वाँ जन्मदिन बड़ी धूम धाम से मनाया गया। सुबह से ही राजा के करीबी व प्रशंसको का केक लेकर राजमहल आना शुरू हो गया जो रात्रि 11 बजे तक जारी रहा।
रामपुरा किले को हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हैरिटेज होटल बनाने की घोषणा की है ताकि किलों का विकास हो सके। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के लोकार्पण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किलों के जीर्णोद्धार और उनको हेरिटेज बनाने का आव्हान किया था। जिस पर प्रदेश सरकार ने भी प्रधानमंत्री के आदेश को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है इसके लिए रामपुरा किले के लिए को हेरिटेज होटल बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
इसी किले के वर्तमान राजा कुं केशवेन्द्र सिंह जूदेव का कल 51वाँ जन्मदिन था। सुबह से ही किले में केक लाने का सिलसिला शुरू हो गया और देर रात्रि तक यह सिलसिला चलता रहा। राजा साहब के प्रशंसकों ने राजा के हाथों केक कटवाकर उन्हें खिलाया और पुष्पहार पहनाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की।
राजा केशवेन्द्र सिंह जूदेव ने अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए सभी का आभार।
इस मौके पर सुघर सिंह पत्रकार प्रदेश अध्यक्ष इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन, गोविंद पाल मीडिया प्रभारी, मोंटी भदौरिया, हिमांशु ठाकुर, विजय सिंह बबीना हाउस, मु० वासिद, अजीत सिंह, वीरू, पुष्पेंद्र पाल, राम लाल सभासद, आदि ने राजा को राजमहल पहुंचकर जन्मदिन की बधाई दी।

More Stories
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*दबंगों के कब्जे से खाली करायी गयी जमीन निर्मित मकान में भी बंजर भूमि का कब्जा*
सहारनपुर 26 फ़रवरी 26*थाना नागल एवम कोतवाली नगर प्रभारियो की बडी कार्रवाई*
मथुरा 26 फरवरी 26*थाना हाइवे व रिवार्डी पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना में वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड में किया गया गिरफ्तार ।*