जालौन 24 दिसम्बर *11 माह पहले घर से भागी महिला कानपुर देहात के रनिया से की गई बरामद।
महिला के पति समेत 8 लोग उत्पीड़न वह गायब करने का मामला दर्ज।
उक्त महिला के पिता ने अपनी पुत्री के प्रताड़ित करने व गुम
करने का मामला चुर्खी थाने में कराया गया था दर्ज।
उरई जालौन।
बीते साल जनवरी 2021 को चुर्खी थाने में अपराध संख्या 6 धारा 366 आईपीसी के तहत ग्राम ककोहनू निवासी अतर सिंह, गोली पुत्र चरण सिंह, रजनीश पुत्र रमेश ,लोकेंद्र पुत्र अतर सिंह, खिल्लो देवी पत्नी भूरे सिंह के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था ।
संबंधित मुकदमे में जनपद कानपुर देहात के ग्राम अनवां थाना राजपुर निवासी जबर सिंह ने चुर्खी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि हमारी पुत्री बंदना देवी की शादी कोखोनो निवासी लोकेन्द्रसिंह पुत्र अतर सिंह के साथ हुई थी और शादी के बाद इन सभी लोगों ने हमारी बेटी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था और उसी क्रम में यह भी आरोप लगाया था कि इन सभी लोगों ने हमारी पुत्री वंदना को पहले प्रताड़ित किया इसके बाद उसको गायब कर दिया ।
जिसको लेकर अतर सिंह का पूरा परिवार जेल की सलाखों में चला गया था धीरे-धीरे जमानत होने के बाद जब आरोपीगण चार दीवारों से बाहर निकले और उन लोगों ने बंदना देवी के खोजबीन करने की शुरुआत कर दी बीते 9 जनवरी 2021 की घटना के सापेक्ष जिन पर साजिश के तहत गुम करने का मुकदमा दर्ज करके जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम किया गया था पर जिस घर के परिवार से महिला सहित करीबन 7 लोग जेल की हवा खा कर के बाहर आए और उन लोगों को बुधवार दिनांक 22, 12 , 2021 को पता चला कि जिसके गुम करने के मामले की सजा हम लोग भुगत रहे हैं वह तो अपना परिवार बसा कर जनपद कानपुर देहात के रनिया कस्बा में एक व्यक्ति के साथ में अपना घर बसा चुकी है जब यह जानकारी इन सभी लोगों को हुई तो उन लोगों ने वह सारी बात चुर्खी थाने में आकर के पुलिस को अवगत कराया । इसके बाद महिला को साजिश गुम करने की गुत्थी का मामला सुलझते देख चुर्खी पुलिस ने तत्काल रनिया के लिए कूच कर दिया और वहां पर विनोद कुमार पुत्र शिवरतन निवासी रनिया के घर पर छापा डालकर बरामद कर लिया और बंदना को अपने साथ लेकर चुर्खी थाना आ गए उधर बंदना के बरामद होते ही ककहोनू निवासी अतर सिंह का परिवार बड़ी खुशी महसूस कर रहा था उधर जब बंदना से पूछा गया की आप इनके यहां कैसे पहुंचे तो वंदना का आरोप आज भी यह है कि यह लोग हम को प्रताड़ित करते थे इसलिए हम इनका घर छोड़कर पहले कालपी पहुंचे और कालपी से ट्रेन के सहारे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर पहुंचे और वहीं उतर गए वहां हमारा मिला विनोद कुमार से हुआ और वह हमें अपने घर ले आए जहां पर हम लोग खुश हैं और जब बंदना से पूछा गया कि अब आप कहां रहना चाहती हैं तो उसका यही कहना है कि हम विनोद के ही साथ में रहेंगे उधर पुलिस के गले की हड्डी बनी 1 साल से 366 आईपीसी धारा को निपटने में आसानी महसूस हो रही है फिलहाल कुछ भी हो निर्दोष लोगों के गले की फांस बनी वंदना देवी फिलहाल पुलिस की हिरासत में है और वह सुरक्षित हैं अब देखना यह है कि कानपुर देहात के ग्राम अनुवा निवासी जबर सिंह के खिलाफ झूठा मुकदमा लिखवा कर पूरे परिवार को जेल भेजने के लिए क्या दंड दिया जाएगा।
फोटो परिचय
थाना चुर्खी में खड़ी महिला बंदना देवी।

More Stories
कौशाम्बी 6 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 6 अप्रैल 26*पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित अपराध समीक्षा गोष्ठी*
कौशाम्बी 6 अप्रैल 26*शालिनी सिंह बनी उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोसल मीडिया विभाग की अध्यक्ष*