March 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

जालौन(सरसई)09अप्रैल*मानक विहीन आरसीसी डलवाने की खबर चलाने पर ग्राम प्रधान ने पत्रकार को दी फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी*

जालौन(सरसई)09अप्रैल*मानक विहीन आरसीसी डलवाने की खबर चलाने पर ग्राम प्रधान ने पत्रकार को दी फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी*

ब्रेकिंग न्यूज

जालौन(सरसई)09अप्रैल*मानक विहीन आरसीसी डलवाने की खबर चलाने पर ग्राम प्रधान ने पत्रकार को दी फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी*

*ग्राम प्रधान ने पत्रकारों से कहा मांगते हो दस- दस हजार रूपए, धंन्धा बना रखा है तुम लोगों ने ।*

*ऑडियो हुआ वायरल*

*ज्ञात हो कि बीते दो दिन पहले जनपद जालौन के महेबा ब्लाक की ग्राम पंचायत सरसई में ग्राम प्रधान द्वारा डलवाई जा रही मानक विहीन आरसीसी की आरसीसी डलवाने के दौरान ही यूपी आज तक के जिला ब्यूरो मोहित शर्मा खबर कवरेज करने ग्राम सरसई गए थे ।खबर कवरेज करने के दौरान यूपी आज तक के जिला ब्यूरो मोहित शर्मा के द्वारा आरसीसी का मानक पूछने पर ग्राम प्रधान सरसई राजेश कुमार रजक डाली जा रही आरसीसी का मानक नहीं बता पाए ।ग्राम प्रधान ने केवल इतना कहा कि यह आरसीसी मानक के अनुसार डल रही है ।आरसीसी के इस्टीमेट के बारे में पूंछने पर ग्राम प्रधान ने कहा कि जेई साहब ने जो इस्टीमेट दिया है उसके अनुसार डल रही है जबकि कवरेज की गई वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरसीसी के नीचे मिट्टी डाली गई है ।कोई कुटाई आदि नहीं कराई गई है। सीधे मिट्टी के ऊपर आरसीसी डाली जा रही है ।आरसीसी में बड़ी वाली गिट्टी का प्रयोग किया जा रहा है और घटिया किस्म की बालू का प्रयोग किया जा रहा है ।वीडियो में कचरा मिली हुई बालू भी दिखाई जा रही है ।सीमेंन्ट की मात्रा को कम करने के लिए डस्ट का प्रयोग किया जा रहा है ताकि सीमेंन्ट की मात्रा कम होने पर भी सीमेंन्ट की मात्रा कम दिखाई ना दे ।मिक्सर मशीन से जो मसाला बनाया जा रहा है उसमें भी बड़ी वाली गिट्टी बिल्कुल साफ दिख रही है । बड़ी वाली गिट्टी और डस्ट का लगा हुआ ढेर भी वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है ।पूरी खबर कवरेज करने के बाद जिला ब्यूरो मोहित शर्मा जी वहां से चले जाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं ।इसके एक दिन बाद सामुदायिक शौचालय के बन्द होने के बारे में पूंछने पर ग्राम प्रधान सरसई राजेश कुमार रजक ने जिला ब्यूरो मोहित शर्मा से के ऊपर उल्टा मानहानि का दावा करने की धमकी तक दे डाली ।ऑडियो रिकॉर्डिंग में प्रधान जी बड़ी दबंगई से कह रहे हैं कि “”पत्रकारिता को धंन्धा बना करके रखा है तुम लोगों ने ।दस-दस हजार रुपये मांगते हो सभी लोग । क्यों मांगते हो पैसे । कल मांगे हैं तुमने पैसे”” ।एक पत्रकार मेहेरवान (जो कि दैनिक उद्योग हकीकत समाचार पत्र में तहसील रिपोर्टर हैं) का नाम भी ऑडियो में सुनाई दे रहा है ।प्रधान जी बड़ी दबंगई से कह रहे हैं कि मेरी लेबर के सामने पैसे मांगे हैं तुम सब ने ।कैमरे के सामने दस लोग बोलेंगे ,जब आना है तब चले आओ ।कैमरे के सामने दस लोग बोलने को तैयार हैं कि तुम सब ने पैसे मांगे हैं ।मेरी लेबर पूरी तैयार है कैमरे के सामने बोलने को । जबकि खबर कवरेज की गई वीडियो में खबर कवरेज करने के बाद जिला ब्यूरो मोहित शर्मा जी वहां से जाते हुए स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं ।अब देखना यह है कि सामुदायिक शौचालय और मानक विहीन आरसीसी की खबर चलने के बाद प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा वास्तव में ग्राम सरसई में मौका पर जाकर कोई जांच की जाती है या नहीं । या फिर केवल फाइलों तक ही जांच सिमट कर रह जाती है ,यह तो आने वाला समय ही बताएगा*

*✍️✍️यूपी आजतक से जिला ब्यूरो मोहित शर्मा की रिपोर्ट*✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️