April 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

जयपुर31जुलाई2023*'वसुधैव कुटुंबकम्' की थीम पर आधारित ' कीडो फेस्ट -2023 हुआ भव्य आयोजन।

जयपुर31जुलाई2023*’वसुधैव कुटुंबकम्’ की थीम पर आधारित ‘ कीडो फेस्ट -2023 हुआ भव्य आयोजन।

जयपुर31जुलाई2023*’वसुधैव कुटुंबकम्’ की थीम पर आधारित ‘ कीडो फेस्ट -2023 हुआ भव्य आयोजन।

जयपुर से ब्रजेश पाठक की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक।

माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, प्रताप नगर में G-20 की विशेष थीम वसुधैव कुटुंबकम्’ जैसे उत्कृष्टतम विचार को चरितार्थ करने वाले कीडो फेस्ट- 2023 के अंतर्गत अंतर विद्यालयी प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय द्वारा आयोजित इन प्रतियोगिताओं में रैंप वॉक, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर मेकिंग, वीडियो मेकिंग व ग्रुप डांस की विशेष प्रधानता रही। इन सभी प्रतियोगिताओं में जयपुर शहर के 16 से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बड़े ही उत्साह व सक्रियता के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्टतम प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती रीटा भार्गव ने स्वागत स्पीच द्वारा आमंत्रित अतिथियों, निर्णायक मंडल के सदस्यों, प्रतियोगिताओं में सम्मिलित होने हेतु आए सभी विद्यार्थियों का स्वागत किया तथा सभी प्रतियोगियों को प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठतम सफलता हेतु शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर आमंत्रित अतिथि गण व निर्णायक मंडल के सदस्यों के रूप में आमंत्रित श्रीमती कविता हुरकट, श्रीमती उमा शर्मा, श्रीमती शोभा कचोलिया, डॉ शकुंतला महावर, श्रीमती प्रियंका जी , श्रीमान् चैतन्य शर्मा , श्रीमती मीरा सक्सेना व श्रीमती आरती झँवर ने प्रतियोगिताओं में सम्मिलित हुए विद्यार्थियों की प्रतिभा व प्रभावी कौशल की विशेष सराहना की । सभी विद्यार्थियों के कलात्मक व दक्षता से परिपूर्ण प्रयासों से आमंत्रित अतिथिगण प्रभावित हुए और उन्होंने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को निरंतर इसी प्रकार अपने शिक्षकों के निर्देशन में रहकर अपनी प्रतिभा को और अधिक आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित किया। सभी प्रतियोगिताओं की समाप्ति पर निर्णायक मंडल के सदस्यों द्वारा दिए गए सर्वमान्य निर्णय के आधार पर प्रत्येक गतिविधि में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे विद्यालय व उनके विद्यार्थियों को आमंत्रित सभी अतिथियों, निर्णायक मंडल के सदस्यों व मैनेजिंग कमेटी के सदस्यों द्वारा प्रमाण पत्र व विशेष शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। इस विशेष मौके पर विद्यालय के मानद् सचिव सीए. गणेश जी बांगड़ ने बताया कि इस कीडो फेस्ट -2023 का उद्देश्य यही है कि विद्यार्थी विविध देशों व राज्यों की संस्कृति को जानें, अपनी रचनात्मकता के आधार पर कुछ श्रेष्ठतम कार्य करने का प्रयास करें तथा संपूर्ण पृथ्वी को अपना परिवार मानकर मानवता के हित में नवीनतम विचारों को आगे लाएँ। कार्यक्रम की समाप्ति पर उप प्रधानाचार्या श्रीमती आशी श्रीवास्तव ने आमंत्रित अतिथियों, निर्णायक मंडल के सदस्यों व प्रतियोगिताओं में सम्मिलित हुए विद्यार्थियों के प्रति विशेष आभार प्रकट किया ।

Taza Khabar