जयपुर29अगस्त23*अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन मानव सेवा के प्रति है समर्पित : नीरज सिंह अलवर।
जयपुर से ब्रजेश पाठक की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक।
जयपुर (नि.सं.) अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने नेशनल कन्वेंशन एंड फेलिसिटेशन सेरेमनी 2023 को जयपुर के होटल ग्रैंड सफारी में सेलिब्रेट किया । इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंह अलवर ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला व संगठन के 24 राज्यों में फैले पदाधिकारियो द्वारा मानव कल्याण के लिए किए गए कार्यों की विवेचना की तथा देश सेवा व मानव सेवा के प्रति समर्पित ऐसे 146 सिपाहियों को मोमेंटो व सर्टिफिकेट आफ अप्रिशिएसन प्रदान कर सम्मानित किया ।
इस अवसर पर स्टेट लीगल हेड राजेंद्र मोदी ने नीरज सिंह अलवर के प्रयासों की सराहना की जिन्होंने बहुत कम समय में संगठन को देश के 24 राज्यों तक पहुंचा दिया । ।अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के अध्यक्ष नीरज सिंह अलवर, राष्ट्रीय महासचिव ईश्वर जोशी , राष्ट्रीय प्रभारी बृजेश पाठक, किसान सहयोग मंच रामनारायण जी मावलिया, महासचिव महादेव जाट , राष्ट्रीय यूथ प्रेसीडेंट मनोज टाक, एवम सचिव श्री किशन सैनी उपस्थित रहे ,
मीडिया प्रभारी शगुफ्ता खान ने बताया कि इस अधिवेशन में मुख्य अतिथि भुवन चंद जोशी डायरेक्टर (पीएमएम एस ) एवम श्री किशन सहाय मीणा, ( आईजीपी ह्यूमन राइट्स राजस्थान) , पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त नरेंद्र गौड़ ,
विशिष्ट अतिथि अनिल कुमार गुप्ता डायरेक्टर ऑफ़ जी.एनजी.सी बैंक ,
इस कार्यक्रम में इस में 23 स्टेट के अलावा इंटरनेशनल कार्यकरणी के लोग भी उपस्थित हुए ।
यह कार्यक्रम जयपुर स्थित ग्रैंड सफारी होटल गोपालपुरा में 29 अगस्त को आयोजित हुआ, कर्नाटका से बजरंग तिवारी (राष्ट्रीय अध्यक्ष कानूनी मंच ) , वेंकटेश यादव, कीर्ति कुमार , माणिक रेड्डी उपस्थित हुए,
प्रभारी बृजेश पाठक ने बताया कि लगभग 200 मुख्य पदाधिकारी ने भाग लिया, मानवाधिकार पर चर्चा, सामाजिक हित के कार्यों के लिए चर्चा की गई जिसमें पूरे हिंदुस्तान से जो संगठन के उत्क्रष्ट कार्यकर्ता है उन्हें सम्मानित किया गया । इसी कड़ी में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शत्रुंजय कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन से आये हुए अतिथितो का मन मोह लिया ।

More Stories
सुल्तानपुर 22फ़रवरी 26*सुल्तानपुर में ATM बदलकर 55000 हजार रुपए की ठगी।*
पूर्णिया बिहार 23 फरवरी 26*साइबर थाना ने पीड़ित को दिलाए 11,800 रुपये वापस
जोधपुर 23 फ़रवरी 26* आठवीं कक्षा की बालिका से दुष्कर्म कर निर्मम हत्या से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने बाबत।