जयपुर28दिसम्बर23*एमपीएस कालवाड़ में वार्षिकोत्सव ‘धरोहर- Route to Roots’ का आयोजन किया गया।
जयपुर से ब्रजेश पाठक की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
जयपुर। कालवाड़ रोड स्थित माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव ‘धरोहर- Route to Roots’ का आयोजन हुआ।कार्यक्रम का आरंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं शिव स्तुति के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा विशिष्ट अतिथि संजय काबरा मौजूद रहे। कार्यक्रम में वर्तमान शिक्षा प्रणाली को प्राचीन शिक्षा पद्धति से जोड़ते हुए विद्यार्थी जीवन में विद्यालय, गुरु, परिवार व उसकी स्वयं की उपलब्धियों का महत्व बताया I कार्यक्रम में श्रीराम, श्रीकृष्ण, स्वामी विवेकानंद, अब्दुल कलाम, शिवाजी, सचिन तेंदुलकर आदि व्यक्तित्वों के उदाहरणों के माध्यम से किसी भी व्यक्ति के जीवन में शिक्षा की भूमिका पर प्रकाश डाला गया I विद्यालय ऑर्केस्ट्रा ने सुरीली प्रस्तुतियों के माध्यम से संपूर्ण वातावरण को संगीतमय बना दिया I लगभग 550 विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। साथ ही विद्यालय की वार्षिक पत्रिका Spectrum का विमोचन किया गया I वार्षिकोत्सव में अध्यक्ष केदार मल भाला, उपाध्यक्ष बजरंग लाल बाहेती, महासचिव शिक्षा मधु सूदन बिहाणी, मानद् सचिव अशोक कुमार मालू , भवन मंत्री श्याम सुंदर जाजू, प्राचार्या रीटा पी. तनेजा तथा प्रबंध समिति के सदस्य उपस्थित रहे I

More Stories
लखनऊ21जुलाई26*मंत्री नरेंद्र कश्यप के आवास पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा और ओबीसी मोर्चा की अहम बैठक
नई दिल्ली21जुलाई26*सपा प्रमुख अखिलेश यादव को पुलिस ने छत्रसाल स्टेडियम ले जाया जा रहा*
पूर्णियां बिहार21जुलाई26* ‘सेवा और संवाद से ही बनेगा सशक्त गांव पंचायत-एसपी शौर्य सुमन