जयपुर28जुलाई24*एम.पी.एस. इंटरनेशनल में विद्यार्थी परिषद का शपथ ग्रहण समारोह
एम.पी.एस. इंटरनेशनल में शैक्षणिक सत्र 2024- 25 के लिए नवनिर्वाचित विद्यार्थी परिषद के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती इंदु और श्री राजकुमार गट्टानी जी ,श्रीमती पूर्णिमा श्री ओम प्रकाश मूंदड़ा जी ,श्रीमती विशाखा श्री राम चरण लखोटिया जी, ईसीएमएस अध्यक्ष श्री केदारमल भाला जी , उपाध्यक्ष श्री बजरंग बाहेती जी, सचिव श्री दीपक शारदा जी, भवन मंत्री श्री महेश चांडक जी एम. एम.सी. मेंबर्स और प्राचार्या श्रीमती मंजू शर्मा ने विभिन्न पदों पर चुने गए सदस्यों को बैज पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महोदय ने अपने संयुक्त उद्बोधन में विद्यार्थियों को मेहनत और लगन से अनुशासन की गरिमा को बनाए रखते हुए कर्तव्य पालन के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर ईसीएमएस अध्यक्ष महोदय ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थी- परिषद एक ऐसा मंच है जहाँ विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ अपनी नेतृत्व क्षमता का विकास कर सकते हैं |
प्राचार्या महोदया ने शपथ दिलाते हुए नव निर्वाचित विद्यार्थी परिषद के सदस्यों को कहा कि यह पद शक्ति का नहीं बल्कि जिम्मेदारी का द्योतक है एवं उन्हें ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्य पालन के लिए प्रेरित किया । विद्यालय छात्र सदन के वरिष्ठ वर्ग में हैड बॉय विदुष जैन , हैड गर्ल जानवी पोद्दार और कनिष्ठ वर्ग में हैड बॉय अमोघ शर्मा व हैड गर्ल पान्या वरदानी के साथ कैप्टन व सभी सेक्रेटरी को भी पदभार ग्रहण करवाया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय सचिव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थी परिषद के सदस्यों को शुभकामनाएँ दीं।

More Stories
कानपुर2जुलाई26*बुजुर्ग ने बेटे और पोते पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- जान-माल को है खतरा
हिमाचल०२ जुलाई २०२६ * अटल टनल के बाहर बड़ा हादसा, बैरिकेड तोड़ बन रहे पिलर में धंसी स्कॉर्पियो, एक की मौत
लखनऊ ०२ जुलाई २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*