जयपुर26जनवरी24*मैं देश नहीं झुकने दूंँगा : संकल्प के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
द एजुकेशन कमेटी आव् माहेश्वरी समाज जयपुर (सोसायटी ) के बैनर तले सभी शिक्षण संस्थानों द्वारा समेकित रूप से गणतंत्र दिवस का आयोजन माहेश्वरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, तिलक नगर के प्रांगण में किया गया जिसका संयोजन एमपीएस इंटरनेशनल द्वारा किया गया । विद्यालय प्रांगण में गणतंत्र दिवस पर भव्य व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता श्री संजय जी झंँवर, विशिष्ट अतिथि सीए श्री अशोक जी होलानी ईसीएमएस अध्यक्ष श्री केदारमल भाला, उपाध्यक्ष श्री बजरंग लाल बाहेती, मानद सचिव श्री दीपक शारदा व अन्य गणमान्य अतिथि वृंद के कर कमलों से तिरंगा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
गणतंत्र दिवस के इस भव्य आयोजन में उपस्थित मंच, समाज- बंधुओं, सभी विद्यालयों के सचिव ,भवन मंत्री, प्राचार्य,उप- प्राचार्य और अभिभावकों की उपस्थिति में भारत की आन-बान-शान के प्रतीक तिरंगे को एनसीसी परेड द्वारा सलामी दी गई।
‘मैं देश नहीं झुकने दूंँगा ‘ थीम पर नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से देशभक्त शहीदों को नमन किया गया । साथ ही विकसित और उभरते भारत की नई तस्वीर को उकेरा।
अध्यक्ष महोदय ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि देश के प्रति निष्ठा और कर्तव्यपालन ही देश को आगे बढ़ा सकता है। आज युवाओं को देश के लिए काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने ईसीएमएस की उपलब्धियों व आगामी गतिविधियों को साझा किया।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि महोदय ने अपने अपने -अपने उद्बोधन में कहा कि माहेश्वरी समाज द्वारा संचालित शिक्षण संस्थाएँ अपने अथक प्रयासों से ऐसी शिक्षा एवं संस्कारों को बालकों में भली- भाँति रोपित कर रही हैं जो उनमें देशप्रेम और उन्नति की भावना के बीजारोपण द्वारा भारत को विश्व पटल पर नई
पहचान दिलाने के लिए प्रेरित करेगी। अपनी बौद्धिक क्षमताओं से युवा पीढ़ी भारतीय अर्थव्यवस्था को अग्रणी स्थान पर ले जाने में सक्षम है । यहांँ के विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में मिली उपलब्धियांँ इस बात का साक्षात प्रमाण हैं।
सचिव महोदय ने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं एवं आगंतुकों, प्राचार्या श्रीमती अर्चना सिंह , उप – प्राचार्या और सभी शिक्षकों को धन्यवाद देते हुए हुए कहा कि उन्होंने बहुत ही सुंदर कार्यक्रम का आयोजन किया ।
More Stories
लखनऊ19अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
नई दिल्ली19अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें
रीवा19अगस्त26*मैहर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम को लेकर रीवा संभागीय कमिश्नर का दौरा