जयपुर20जनवरी24*समाज सेवी गोकुलदास माहेश्वरी ने एमपीएस इंटरनेशनल स्कूल में वितरित की जूनियर एडिटर एक्टिविटी शीट
जयपुर से ब्रजेश पाठक की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
सोनल माहेश्वरी चैरिटी ट्रस्ट एवं दैनिक भास्कर के संयुक्त तत्वावधान में एमपीएस इंटरनेशनल में जूनियर एडिटर-7 एक्टिविटी शीट वितरित की गई। शकुन ग्रुप के चैयरमेन श्री गोकुलदास माहेश्वरी ने बच्चों में रीडिंग और क्रिएटिव राइटिंग की आदत विकसित करने हेतु इस तरह की गतिविधियों को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों में नई सोच को उकेरने का अवसर प्राप्त होगा।
दैनिक भास्कर, स्कूल स्टूडेंट्स को नेशनल लेवल पर अपना हुनर दिखाने के लिए न्यूजपेपर मेकिंग एक्टिविटी ‘जूनियर एडिटर-7’ का आयोजन कर रहा है। इस अवसर पर ईसीएमएस अध्यक्ष श्री केदारमल भाला और उपाध्यक्ष श्री बजरंग लाल बाहेती जी कहा कि इससे बच्चों में रचनात्मक को बढ़ावा मिलेगा। विद्यार्थियों में न्यूज़ एडिटिंग, डिजाइनिंग, रिपोर्टिंग और राइटिंग की क्षमता का विकास होगा। मानद सचिव इंजीनियर श्री दीपक शारदा ने विद्यालय में संचालित किए जा रहे न्यूज़- दर्शन चैनल के बारे में बताया और कहा कि हमारे विद्यार्थी निरंतर इस क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं।
ईसीएमएस अध्यक्ष , उपाध्यक्ष, सचिव और प्राचार्या श्रीमती अर्चना सिंह ने शकुन ग्रुप के संस्थापक और समाज सेवी गोकुलदास माहेश्वरी और दैनिक भास्कर टीम का आभार व्यक्त किया । प्राचार्या महोदया ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों को अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर दिखाने का मौका मिलता है और स्कूल और शहर के नाम को देश भर में पहचान भी मिलती है ।

More Stories
पूर्णिया बिहार 3 मार्च 26*पूर्णिया में छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की विशेष पहल: उड़ान गश्ती की कार्रवाई जारी
जोधपुर 3 मार्च 26*बी.आर. बिरला ग्रुप का वार्षिक खेल उत्सव उत्साहपूर्वक संपन्न
लखनऊ 3 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*