July 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

जयपुर19जुलाई26* कल से मिल सकती है राहत फिर सक्रिय होगा मानसून, 22 जुलाई से पकड़ेगा रफ्तार

जयपुर19जुलाई26* कल से मिल सकती है राहत फिर सक्रिय होगा मानसून, 22 जुलाई से पकड़ेगा रफ्तार

जयपुर19जुलाई26* कल से मिल सकती है राहत फिर सक्रिय होगा मानसून, 22 जुलाई से पकड़ेगा रफ्तार. कोटा, भरतपुर, जयपुर और अजमेर संभाग में बारिश के आसार_*

*जयपुर:* राजस्थान में फिलहाल मानसून की बेरूखी जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, 20 जुलाई से प्रदेशवासियों को राहत मिल सकती है। राज्य के कई इलाकों में मानसून फिर सक्रिय होने लगेगा और बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी भारत के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर होकर परिसंचरण तंत्र में बदल गया है। वहीं मानसून ट्रफ लाइन अमृतसर, करनाल और रांची से होकर गुजर रही है, जिसके कारण फिलहाल राजस्थान में मानसूनी गतिविधियां कमजोर बनी हुई हैं। विभाग का अनुमान है कि 20 और 21 जुलाई को कोटा, भरतपुर, जयपुर और अजमेर संभाग के कुछ क्षेत्रों में बारिश का दौर तेज हो सकता है।

इसके बाद 22 और 23 जुलाई से कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग के अधिक इलाकों में मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 22 से 28 जुलाई के दौरान पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में मानसून के सक्रिय होने के आसार हैं। इस बीच शनिवार को जयपुर सहित अधिकांश जिले सूखे ही रहे और उमस भरी गर्मी का जोर रहा। इस बीच प्रदेश में सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में 42.5 डिग्री दर्ज किया। जयपुर में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री दर्ज किया

Taza Khabar