जयपुर15अगस्त25*’हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता’ अभियान के तहत विविध गतिविधियों का आयोजन*
एमपीएस इंटरनेशनल में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि नगर निगम डॉक्युमेंटेशन इंजीनियर योगेश शर्मा तथा
आकाश राज द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई । विद्यालय सचिव श्री दीपक जी सारड़ा, भवन मंत्री श्री महेश जी चांडक तथा प्राचार्या श्रीमती मंजू शर्मा ने विद्यार्थियों से साझा किया कि यह अभियान हर भारतीय को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने, निष्ठा की शपथ लेने और देश के सामूहिक गौरव का अनुभव करने के लिए प्रेरित करता है। इस पहल व स्वतंत्रता दिवस के विशेष अवसर पर शहीदों को नमन करते हुए विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें नृत्य,नाटक तथा देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी गई। सॉफ्ट बोर्ड डेकोरेशन , रंगोली सजाओ तथा राखी बनाओ प्रतियोगिता, ‘हर घर तिरंगा’ रैली,सेवा क्लब सदस्यों द्वारा विद्यार्थियों को आवश्यकता पड़ने पर बिस्कुट, चिप्स इत्यादि खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने हेतु ‘छोटा कदम, बड़ा प्रभाव’ का प्रयास करते हुए सामुदायिक अलमारी की व्यवस्था इत्यादि विविध गतिविधियों में विद्यार्थियों ने बढ़ -चढ़कर भाग लिया तथा भविष्य में एक कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनने की शपथ ली।

More Stories
नई दिल्ली 13 मार्च 26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
कानपुर ngr 12 मार्च 26*कानपुर जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में कैदी की मौत से हड़कंप।
कौशाम्बी 12 मार्च 26*भरवारी स्टेशन के दोनों तरफ प्लेट फॉर्म ऊंचे होने से यात्रियों को रही परेशानी*