जयपुर 25 जुलाई* टैली सर्टिफिकेशन कार्यक्रम
रिपोर्ट – श्री बृजेश पाठक की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपी आज़तक
जयपुर 25 जुलाई* टैली सर्टिफिकेशन कार्यक्रम विद्यालय के वाणिज्य संकाय के शिक्षक हरीश विजय एवं अक्षत शर्मा द्वारा नवीन शिक्षा प्रणाली के अनुसार शिक्षा को व्यवसाय से जोड़ने के लिए विद्यालय में 11वीं के विद्यार्थियों के लिए 1 महीने तक टैली अकाउंटिंग का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। टैली एक ई आर पी अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर पैकेज है जिसका उपयोग विद्यार्थी प्रोफेशनल लाइफ में कर सकते हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को टैली व एंट्री करना, रिपोर्ट बनाना और विश्लेषण करना सिखाया गया।सभी ने मन लगाकर व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया। विद्यालय सचिव श्री दीपक सारडा ने कहा कि टैली प्रशिक्षण द्वारा बच्चों को भविष्य में रोजगार प्राप्त करने में सहायता मिलेगी ।इस कोर्स द्वारा प्राइवेट या पब्लिक सेक्टर में जॉब के साथ-साथ अपना बिजनेस भी कर सकते हैं।
प्राचार्या श्रीमती अर्चना सिंह ने इस तरह के कार्यक्रम को आज की आवश्यकता बताते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ प्रोफेशनल कोर्स से बच्चों में सीखने की इच्छा शक्ति प्रबल होती है और उन्हें भविष्य की चिंता से मुक्ति मिलती है। कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाण- पत्र प्रदान किया गया।

More Stories
ऐलनाबाद हरियाणा 5 अप्रैल 26*अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर युवा फिलिस्तीन और ईरान के साथ खड़े हों: एन डी पी एफ
लखनऊ5 अप्रैल 26*यूपी बोर्ड का बड़ा आदेश, सिर्फ अधिकृत किताबों से ही पढ़ाई होगी
अयोध्या5 अप्रैल 26*नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से असम के चाय बागान श्रमिकों का दल अयोध्या पहुंचा।