जयपुर 19 अप्रैल 26*छात्राओं ने रैली व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया जागरूकता का संदेश –
जयपुर 19 अप्रैल 26*13 अप्रैल, 2026 को माहेश्वरी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, चौड़ा रास्ता के इंटरैक्ट क्लब के तत्वाधान में जागरूकता के उद्देश्य से ‘ एजुकेशन फॉर ऑल ‘ विषय पर छात्रा रैली का आयोजन किया गया। कक्षा 11वीं व 12वीं की 80 से अधिक छात्राओं ने विद्यालय परिसर से त्रिपोलिया गेट तक रैली निकाली। विद्यार्थियों ने हाथों में रंग-बिरंगे पोस्टर लेकर ‘पढ़ेगा इंडिया, बढ़ेगा इंडिया ‘जैसे नारों के माध्यम से शिक्षा के अधिकार के प्रति लोगों को जागरूक किया। रैली को उप -प्रधानाचार्य श्री प्रमोद जाजू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इसी क्रम में विद्यालय के कॉमर्स क्लब के द्वारा ‘साइबर बुलिंग ‘ विषय पर नुक्कड़ नाटक का प्रभावशाली मंचन भी किया गया। शिक्षार्थियों ने नाटक के माध्यम से ऑनलाइन ट्रोलिंग, फर्जी आईडी और किशोरों पर पड़ने वाले मानसिक तनाव जैसे गंभीर मुद्दों को प्रस्तुत किया। नाटक का समापन ‘थिंक बिफोर यू क्लिक ‘ संदेश के साथ हुआ।
ब्रजेश पाठक जयपुर

More Stories
पूर्णिया बिहार 19 अप्रैल 26 आर एन शाह चौक मंदिर में डॉ. ए के गुप्ता की अगुवाई में चला सफाई अभियान*
लखनऊ 19 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 11 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ 19 अप्रैल 26*पुराने मीटर हटाकर नए स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर फिलहाल जांच तक अस्थायी रोक लगाई गई है