जयपुर 25दिसम्बर 25*माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, अजमेर रोड बगरू ने धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव
“Sangam – Coming Together”
दिनांक 24 दिसम्बर 2025 को माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, अजमेर रोड, बगरू में वार्षिकोत्सव एवं सांस्कृतिक समारोह ‘संगम – Coming Together’ का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया।
इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि आदरणीय बगरू विधायक डॉ. कैलाश वर्मा, विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस श्री पुरुषोत्तम बिहानी, दी एज्यूकेशन कमेटी ऑव दी माहेश्वरी समाज (सोसायटी), जयपुर के अध्यक्ष श्री उमेश सोनी, उपाध्यक्ष श्री निर्मल दरगड़, शिक्षा महासचिव श्री कमल सोमानी, कोषाध्यक्ष श्री अरुण मालू, मानद् सचिव श्री सुरेंद्र काबरा, भवन सचिव श्री गिरिराज लढ्ढा, ईसीएमएस के समस्त पदाधिकारीगण एवं विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती दलजीत कौर सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से किया गया। विद्यालय का सांस्कृतिक कार्यक्रम भारतीय संस्कृति की “अनेकता में एकता”, आपसी स्नेह, आत्मीयता एवं सामंजस्य की भावना पर आधारित रहा। “संगम – हम साथ हैं…” थीम पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों ने मनोहारी नृत्य, भावपूर्ण अभिनय एवं सजीव मंचन द्वारा दर्शकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. कैलाश वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि श्री पुरुषोत्तम बिहानी ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए जीवन में रिश्तों के महत्व, स्वच्छ वातावरण, अध्ययन के साथ खेलों में रुचि, तथा देश-दुनिया की घटनाओं के प्रति सजग रहते हुए लक्ष्य निर्धारण एवं कठिन परिश्रम से सफलता प्राप्त करने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने माहेश्वरी समाज द्वारा शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
समारोह में अध्यक्ष श्री उमेश सोनी एवं शिक्षा महासचिव श्री कमल सोमानी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को विनम्रता, कर्तव्यनिष्ठा, आधुनिक प्रौद्योगिकी के बीच संवेदनशील एवं अध्ययनशील बने रहने, तथा देश, समाज, परिवार एवं मानवता के प्रति करुणा की भावना अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने ईसीएमएस द्वारा शिक्षण संस्थानों में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के मानद् सचिव श्री सुरेंद्र काबरा ने अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत करते हुए विद्यालय की वार्षिक शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक उपलब्धियों से सभी को अवगत कराया तथा विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड एवं वार्षिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम हेतु शुभकामनाएँ प्रदान कीं।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती दलजीत कौर ने सभी आगंतुक अतिथियों एवं अभिभावकों का हार्दिक स्वागत करते हुए अतिथियों एवं ईसीएमएस पदाधिकारियों के कर-कमलों द्वारा विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक उपलब्धियों हेतु पुरस्कार वितरित करवाए। उन्होंने अपने आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को सत्य, ईमानदारी, आपसी सौहार्द एवं राष्ट्र की एकता-अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया।
सुरेंद्र काबरा
(मानद् सचिव)

More Stories
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*उप जिलाधिकारी कार्यालय तहसील बिल्हौर कानपुर नगर का बूथों पर निरिक्षण
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*रिचा सचान गाजियाबाद में दारोगा थीं, रात 2 बजे ड्यूटी खत्म कर बुलेट से निकलीं फिर उनके साथ दर्दनाक कांड हो गया।
पूर्णिया बिहार 22 फरवरी 26** पूर्णिया पुलिस सप्ताह: रुपौली थाना की क्रिकेट टीम ने जीता मैच*