जम्मू कश्मीर26मई25*योगेन्द्र यादव अन्याय के खिलाफ लड़ने वालों की लाश से भी डरता है अत्याचारी शासन ၊
भाकपा (माओवादी) महासचिव के शव को जला दिया छत्तीसगढ़ सरकार ने
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के नारायणपुर जिला में भाकपा (माओवादी) के राष्ट्रीय महासचिव के शव को खुद ही जला दिया। छत्तीसगढ़ सरकार को आशंका थी कि माओवादी महासचिव की अंतिम यात्रा में लाखों लोग शामिल हो सकते थे। योगेन्द्र यादव
छत्तीसगढ़ में 21 तारीख को मारे गए नक्सली नेता और उनके साथियों की आठ लाशों को उनके परिवार वालों को नहीं दिया गया ၊
लाश से क्या लड़ाई उससे क्या दुश्मनी ?
मारे गए नक्सली नेताओं के परिवार के सदस्य लगातार लाश मांगते रहे ၊
आज छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने उन लाशों को खुद ही जला दिया ၊
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सरकार को डर था कि इन शवों के अंतिम संस्कार में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ सकती है ၊
उस भीड़ से ऐसा राजनीतिक संदेश देश में जा सकता था की जिन नक्सलियों को सरकार खराब लोग और बुरा आतंकवादी बताती है वे लोग जनता में कितने लोकप्रिय हैं ၊
इसलिए सरकार ने लाशों को खुद ही जला दिया ၊
बेला भाटिया जो एक रिसर्चर और वकील है वह तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से आए हुए इन मारे गए नक्सलियों के पांच परिवारों के साथ उनकी मदद करने के लिए बस्तर के नारायणपुर में मौजूद हैं उन्होंने फोन पर बताया की इन परिवारों ने सरकार को शवों को जलाने की कोई अनुमति नहीं दी थी ၊
यह एक अलोकतांत्रिक और अमानवीय घटना है किसी भी भारतीय नागरिक के शव के साथ सरकार को ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए ၊
साभार: Himanshu Kumar

More Stories
मथुरा 18 जुलाई 26*थाना राया पुलिस सीएलए एक्ट व आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित वांछित 3अभियुक्त गिरफ्तार ।*
अबोहर पंजाब18जुलाई26*सफाई अभियान में पार्षद रामा ने रेहड़ी से खुद ढोया कूड़ा, लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश
मुरादाबाद18जुलाई26*जीआरपी मुरादाबाद की बड़ी कार्रवाई, यात्रियों को बेहोश कर लूटने वाले 3 शातिर दबोचे*