जम्मू कश्मीर01दिसम्बर23*जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़ जारी
श्रीनगर, 30 नवंबर . दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अरिहाल गांव में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है. अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी.
पुलिस ने कहा, “पुलवामा जिले के अरिहल गांव में मुठभेड़ शुरू हुई. पुलिस और सुरक्षा बल तैनात हैं.”
पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद गोलीबारी शुरू हुई.
सुरक्षा बलों द्वारा इलाके को घेरने के बाद छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद बलों ने जवाबी कार्रवाई की.
हाल के दिनों में पूरे कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच सिलसिलेवार मुठभेड़ हुई हैं, जिसमें कई आतंकवादी मारे गए हैं.

More Stories
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*उप जिलाधिकारी कार्यालय तहसील बिल्हौर कानपुर नगर का बूथों पर निरिक्षण
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*रिचा सचान गाजियाबाद में दारोगा थीं, रात 2 बजे ड्यूटी खत्म कर बुलेट से निकलीं फिर उनके साथ दर्दनाक कांड हो गया।
पूर्णिया बिहार 22 फरवरी 26** पूर्णिया पुलिस सप्ताह: रुपौली थाना की क्रिकेट टीम ने जीता मैच*