जगदीशपुर भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
जगदीशपुर (भागलपुर),17/04/2026*श्री सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई एवं शुभकामना समारोह का आयोजन किया गया
जगदीशपुर दुर्गा मंदिर प्रांगण में बिहार के 24वें मुख्यमंत्री माननीय श्री सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर जगदीशपुर प्रखंड की जनता एवं एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई एवं शुभकामना समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष बैधनाथ मंडल एवं कार्यक्रम प्रभारी आनंदी सिंह कुशवाहा और मंच संचालन सुरेश सिंह कुशवाहा ने किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर तथा मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। वक्ताओं ने कहा कि अंग प्रदेश की धरती एवं माटी का लाल आज बिहार का मुखिया बना है, यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान की बात है। सभी लोगों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में किसान एवं सह कारिता प्रकोष्ठ महासचिव सिपु कुमार मंडल,RLM प्रखण्ड अध्यक्ष दशरथ मंडल,जगदीश पंचायत के पूर्व मुखिया श्री घनश्याम मंडल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी से निकट संबंध रखने वाले श्री उदय सिंह कुशवाहा के समक्ष जगदीशपुर प्रखंड कार्यालय के सामने खाली पड़ी जमीन पर डिग्री कॉलेज निर्माण तथा जगदीशपुर से अमरपुर को जोड़ने वाली सड़क के लिए चांदन नदी के सैदपुर टहसुर घाट पर पुल निर्माण की मांग रखी गई।
श्री उदय सिंह कुशवाहा ने उक्त मांगों को स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि इन मांगों को माननीय मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा तथा कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत जगदीशपुर के मुखिया प्रतिनिधि श्री घनश्याम मंडल, ग्राम पंचायत भवानीपुर के मुखिया श्री अनिरुद्ध महतो, पूर्व मुखिया श्री परमेश्वर मंडल, श्री उदय सिंह कुशवाहा, श्री रणवीर सिंह, श्री सुरेश प्रसाद सिंह,श्री अमर कुमार सिंह, श्री गोपाल मंडल, जदयू जिला उपाध्यक्ष श्री गोपाल प्रसाद गुप्ता, श्री अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, जदयू महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती सरिता कुमारी, श्री शंकर भानु, श्री फुलेश्वर सिंह, श्री सिंह, श्री राजेन्द्र पंडित, श्री अमरीश कुमार सिंह, श्री नवल सिंह कुशवाहा सहित सैकड़ों एनडीए परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 23 जुलाई 26 *पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से बरामद हुए 25 भैंस, 2 पशु तस्कर गिरफ्तार*
मुजफ्फरनगर23जुलाई26*कांवड़ यात्रा-2026: बाहरी पुलिस बल के ठहरने की व्यवस्थाओं का एसपी सिटी अमृत जैन ने किया निरीक्षण
मथुरा 23 जुलाई 26*OPERATION CONVICTION* – थाना हाईवे जनपद मथुरा।*