छपरौली05जुलाई*बागपत की बेटी ने मास्को से एमबीबीएस की रेड डिग्री हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया।
क्षेत्र के गाँव तुगाना में बागपत की बेटी ने मास्को (रूस) विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की रेड डिग्री हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया।
क्षेत्र के गाँव तुगाना निवासी प्रदीप सिंह चौहान की सुपुत्री सुहानी चौहान ने मास्को विश्वविद्यालय रूस से एमबीबीएस की रेड डिग्री हासिल कर जनपद व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सुहानी चौहान के पिता प्रदीप सिंह चौहान एक किसान है और प्राईवेट सेक्टर नौकरी करते है। उत्तर प्रदेश पुलिस से सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर सुहानी के दादा नरेन्द्र सिंह ने बाताया कि मास्को विश्वविद्यालय में पढ़ रही भारतवर्ष की दो बेटियों में से सुहानी ने रेड जो विशेष श्रेणी होती है में डिग्री प्राप्त की है।
सुहानी की इस सफलता पर मदनपाल रूहेला तुगाना, प्रधान धर्मेन्द्र चौहान, समाजसेवी आर.आर.डी. उपाध्याय, मास्टर राकेश सरोहा, मास्टर राजबीर सिंह आर्य, अन्तराष्ट्रीय खिलाड़ी मुकेश कुमार सरोहा, प्रधानाचार्य सुनील कुमार आर्य सहित क्षेत्र के अन्य प्रबुद्ध व्यक्ति ने शुभकामनायें दी।

More Stories
नई दिल्ली:८ जून २०२६ * पश्चिम बंगाल में गुंडे सब भाग गए…’ सीएम सुवेंदु अधिकारी ने देश को बताया, 4800 लोग बाउंड्री लाइन से बाहर किए
मथुरा 8 जून 26*थाना फरेह क्षेत्र अंतर्गत टोल से पहले गोवर्धन से आगरा जा रही बस डिवाइडर से टकराकर पलटी*
मथुरा 8 जून 26*थाना जमुनापार पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार” के तहत अभियुक्त को 424 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित किया गिरफ्तार ।*