March 18, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

छतरपुर25अप्रैल*अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास मध्य प्रदेश ने किया नगरपालिका नौगांव का निरीक्षण,

छतरपुर25अप्रैल*अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास मध्य प्रदेश ने किया नगरपालिका नौगांव का निरीक्षण,

छतरपुर25अप्रैल*अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास मध्य प्रदेश ने किया नगरपालिका नौगांव का निरीक्षण, विकास कार्यों की की समीक्षा।*

*मुख्य नगरपालिका अधिकारी की निष्क्रिय कार्यशैली के चलते परिषद के पार्षदों ने सीएमओ को हटाने की रखी मांग*

*शासन की हितग्राही और विकास कार्यों में जमकर हो रहे भ्रष्टाचार पर भाजपा और कांग्रेस जनप्रतिनिधियों ने एकजुट होकर सीएमओ को हटाने की उठाई मांग*

नौगांव// मुख्य नगरपालिका अधिकारी नौगांव नीतू सिंह अपनी निष्क्रिय कार्यशैली के चलते खासे चर्चा में है। सीएमओ के द्वारा नगर के विकास और सौंदर्यीकरण के नाम पर चल रहे निर्माण कार्यों में हो रहे जमकर भ्रष्टाचार, हितग्राही और जनहितैषी योजनाओं में लापरवाही और लालफीताशाही के चलते जनप्रतिनिधियों की आंख की किरकिरी बनी हुई है। सीएमओ द्वारा परिषद की बैठकों में मनमानी एवं लापरवाही पूर्ण रवैया अख्तियार करने से परेशान होकर से पार्षदों, जनप्रतिनिधियों ने अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास मध्यप्रदेश से सीएमओ को हटाने की मांग की तो वही नगर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप यादव भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शंकर साहू ने सीएमओ के निष्क्रिय रवैया को लेकर हटाने की मांग की है। पूर्व में भी शंकर साहू भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष द्वारा मुख्य मंत्री शिवराज सिंह को पत्र लिखकर सीएमओ की निष्क्रिय कार्यशैली से अवगत कराकर हटाने की मांग उठाई थी।

Taza Khabar