छतरपुर23मई*जिला शिक्षा विभाग छतरपुर के तत्कालीन डीईओ संतोष कुमार शर्मा पर लगा 3 लाख रुपए का जुर्माना
*बुंदेलखंड में शिक्षा विभाग का सरगना जिला शिक्षा विभाग छतरपुर के तत्कालीन डीईओ संतोष कुमार शर्मा पर लगा 3 लाख रुपए का जुर्माना: मध्य प्रदेश राज्य सूचना आयोग ने एफआईआर के दिए आदेश*
*पंकज पाराशर छतरपुर✍️*
मध्य प्रदेश राज्य सूचना आयोग ने छतरपुर जिले में सूचना का अधिकार कानून के बदतर क्रियान्वयन के लिए दोषी तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार शर्मा पर बारह अलग-अलग मामलों में 3 लाख का जुर्माना लगाया है l डीईओ द्वारा 30 दिन में जानकारी नहीं देने व प्रकरण को अपने ही स्तर पर लंबित रखने तथा आयोग के समक्ष गलत जवाब देने पर दोषी पाया है l मध्य प्रदेश राज्य सूचना आयोग के आयुक्त विजय मनोहर तिवारी ने आरटीआई की धारा के तहत संतोष कुमार शर्मा पर 3 लाख रूपए का अर्थदंड लगाया है l इस मामले में आयोग के समक्ष सुनवाई में संतोष कुमार शर्मा नही पहुंचे l तत्कालीन डीईओ संतोष कुमार शर्मा पर एफआईआर के आदेश दिए l मध्य प्रदेश सूचना आयोग ने तत्कालीन शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार शर्मा को दोषी माना है l गौरतलब है कि मध्य प्रदेश राज्य सूचना आयोग में जिला शिक्षा विभाग छतरपुर के 2 हजार आरटीआई शिकायत द्वितीय अपील लंबित हैं l

More Stories
लखनऊ २ अप्रैल 26*UP आवास विकास के बॉस आज SC के कटघरे में!
सुल्तानपुर 2 अप्रैल 26*कप्तान की विदाई में कार्मिकों ने बहाए आंसू !!
अयोध्या2 अप्रैल 26*अयोध्या के पावन धाम में भक्ति और आध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा