चित्रकूट31जनवरी* जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया जिला कारागार का औचक निरीक्षण।
संजय मिश्रा यूपी आज तक वेबसाइट चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द तथा पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया जिलाधिकारी ने हाई सिक्योरिटी बंदी गृह, महिला बंदी गृह, अस्पताल वार्ड पाकसाला, पृथक वैरक का निरीक्षण किया जहां पर उन्होंने जेल में निरूद्ध कैदियों की खाना तलाशी भी कराई व ख़ान पान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधीक्षक जिला कारागार को निर्देश दिए कि हाई सिक्योरिटी की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए लगातार सीसीटीवी कैमरे संचालित रहे यह सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक से कहा कि ठंड का मौसम है गर्म कपड़े की व्यवस्था कराएं व खेल कार्यक्रमों का आयोजन भी कराते रहें। उन्होंने महिला कैदियों तथा पुरुष कैदियों से खानपान, स्वास्थ्य आदि सुविधाओं की भी जानकारी की। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी जिला कारागार को निर्देश दिए की कारागार में निरुद्ध कैदियों के बीच-बीच में स्वास्थ्य परीक्षण आवश्यक करें एवं दवाएं उपलब्ध है कि नहीं, एक्सपायरी दवाएं को भी देखें ले कोई भी कैदी बीमार नहीं होना चाहिए।
निरीक्षण के दौरान अधीक्षक जिला कारागार अशोक कुमार सागर, जेलर संतोष कुमार, डिप्टी जेलर पीयूष पांडेय, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष कंकोरिया सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में विजयदशमी पर भाजपा विधायक डॉ. बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
नई दिल्ली 21 अक्टूबर 26*अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले में यूपी की 2 युवतियों सहित 4 और गिरफ्तारियां*
हरिद्वार 21 अक्टूबर 26*शांति आश्रम में पंच जूना अखाड़ा के साधु-संतों ने धूमधाम से मनाया ‘गोला पूजा’ का पर्व, हुआ भव्य स्वागत व जलपान