चित्रकूट28जुलाई2023*जनपद चित्रकूट में 2,10,000 पौधारोपण का लक्ष्य , उद्यान अधिकारी
संजय मिश्रा यूपी आज तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट। शासन के निर्देशानुसार जिले में वृक्षारोपण कार्यक्रम संचारित किया जा रहा है। इसी क्रम में उद्यान विभाग को 2,10,000 पौधरोपण वितरण का लक्ष्य दिया गया है। अब तक 80% लक्ष्य उद्यान विभाग द्वारा पूर्ण कर लिया गया है। जिला उद्यान अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पांडेय ने बताया कि जिले में सभी ग्राम पंचायतों को ग्राम पंचायत अधिकारियों व ग्राम प्रधानों के माध्यम से पौधरोपण के लिए निशुल्क पौधे वितरित किए जा रहे हैं। ब्लाक पहाड़ी और रामनगर की सभी ग्राम पंचायतों को लक्ष्य के मुताबिक पौधे उपलब्ध करा दिए गए हैं, अब मऊ मानिकपुर और करवी में भी कई ग्राम पंचायतों को पौधों का वितरण किया जा रहा है, पौध वितरण कार्यक्रम अभी 15 अगस्त तक चलेगा, तब तक लक्ष्य को पूर्ण कर लिया जाएगा । पौध वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में सपहा नर्सरी प्रभारी एवं उद्यान निरीक्षक इंद्रमणि यादव शशांक बाजपेई रामरूद्र मिश्र, हेड चौधरी राधेश्याम माली राजकुमार पांडेय का सराहनीय योगदान है।

More Stories
अयोध्या4 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
ऐलनाबाद हरियाणा 4 अप्रैल 26*अंतर्राष्ट्रीय युवा कॉनक्लेव हरियाणा में शुरू: एन डी पी एफ
लखनऊ 4 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 11 बजे की बड़ी खबरें……………….*