February 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

चित्रकूट23जून2023*ग्राम सचिवालय में पहली बार बैठक में उपस्थित हुई ग्राम प्रधान उर्मिला वर्मा।

चित्रकूट23जून2023*ग्राम सचिवालय में पहली बार बैठक में उपस्थित हुई ग्राम प्रधान उर्मिला वर्मा।

चित्रकूट23जून2023*ग्राम सचिवालय में पहली बार बैठक में उपस्थित हुई ग्राम प्रधान उर्मिला वर्मा।

चित्रकूट से संजय मिश्रा की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक।

जिला विकास अधिकारी व वीडियो की अध्यक्षता में ग्राम सचिवालय में जन चौपाल संपन्न।

हर बार की बैठकों की तरह फिर अधिकारियों के सामने प्रधान पति मेहरबान प्रताप वर्मा ने की मीडिया से बदतमीजी से बात।

संजय मिश्रा यूपी आज तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट

पहाड़ी। चित्रकूट , जनपद चित्रकूट के पहाड़ी ब्लाक अंतर्गत नांदी ग्राम पंचायत सचिवालय में जिला विकास अधिकारी व डीसी मनरेगा अधिकारी धर्मजीत सिंह एवं ग्राम प्रधान उर्मिला वर्मा की उपस्थिति में जन चौपाल का आयोजन संपन्न हुआ। खंड विकास अधिकारी पहाड़ी द्वारा सरकार द्वारा महत्वपूर्ण चलाई जा रही योजनाओं में ग्रामीणों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने हेतु ग्राम प्रधान उर्मिला वर्मा पंचायत मित्र कमलेश सिंह एवं पंचायत सहायक मंजू वर्मा और गांव के जागरूक ग्रामीणों को वृद्धा पेंशन ,विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन और गोल्डन कार्ड बनवाने की अपील की। जन चौपाल में राशन कार्ड प्रधानमंत्री आवास योजना किसान सम्मान निधि एवं अन्य योजनाओं पर खंड विकास अधिकारी एवं जिला विकास अधिकारी द्वारा विस्तार रूप से बताते हुए सरकार द्वारा चलाई गई अन्य जन कल्याण योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की ग्रामीणों से अपील की। नांदी हनुमान जी आश्रम में संचालित सामुदायिक शौचालय के सफाई कर्मी के पति मौजी लाल ने प्रधान और सचिव के ऊपर कई माह का मानदेय एवं सफाई सामग्री न देने का आवेदन खंड विकास अधिकारी को देकर मानदेय एवं सफाई सामग्री दिलाने की लगाई गुहार। 2 वर्षों के कार्यकाल में ग्राम प्रधान उर्मिला वर्मा पहली बार उपस्थित हुई सचिवालय बैठक मैं वह भी जब उच्च अधिकारियों द्वारा पूछा गया कि ग्राम प्रधान कहां है तब प्रधान पति मेहरबान प्रताप वर्मा के द्वारा बताया गया कि घर में है प्रखंड विकास अधिकारी द्वारा कहा गया कि आप कौन हैं शीघ्र ग्राम प्रधान को बुलाओ, खंड विकास अधिकारी की नाराजगी को देख प्रधान पति द्वारा ग्राम प्रधान उर्मिला वर्मा को जन चौपाल में शामिल किया गया। वैसे भी जब भी कभी बैठकें नांदी सचिवालय में हुई है हमेशा प्रधान पति द्वारा ही कराई गई हैं और हमेशा इन्हीं के द्वारा सील लगाकर ग्राम प्रधान उर्मिला वर्मा के हस्ताक्षर किए गए हैं। और विरोध करने पर तानाशाही रवैया अपनाया जाता था वो मीडिया हो या फिर ग्राम सभा के सदस्य, जन चौपाल के अंत में अधिकारियों के सामने मीडिया से बदतमीजी करने की कोशिश की लेकिन खंड विकास अधिकारी द्वारा समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया गया प्रधान पति मेहरबान प्रताप वर्मा के तानाशाही रवैया के कारण ग्राम सभा के 15 सदस्य में केवल 2 सदस्य ही बैठक में उपस्थित हुए। जन चौपाल में ब्लॉक अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।