February 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

चित्रकूट22जून2023*पहाड़ी बुजुर्ग के निवासी गंदगी के अंबार से बेहाल

चित्रकूट22जून2023*पहाड़ी बुजुर्ग के निवासी गंदगी के अंबार से बेहाल

चित्रकूट22जून2023*पहाड़ी बुजुर्ग के निवासी गंदगी के अंबार से बेहाल
सचिव प्रधान व कार्यसमिति नाला तोड़ने के बाद आज तक नहीं करा पाए नाले का निर्माण 2 वर्ष से गंदगी हुआ मच्छरों का दंश झेल रहे ग्रामीण वासी
दुकानों पर आने वाले ग्रामीण कई बार होते हैं चोटिल
पहाड़ी के युवा समाजसेवी विपिन सिंह का कहना है यह गंदगी तो वर्षों से दुकानदार व ग्रामीण झेल रहे हैं विपिन सिंह ने आगमन फैशन के नाम से एक बड़ा कपड़े का शोरूम डाला शोरूम ठीक-ठाक चल रहा था लोकल के चार ग्रामीणों को रोजगार भी मिला लेकिन सचिव विकास चौधरी वा प्रधान के द्वारा 2 वर्ष पूर्व यह नाला खुदवा कर फेंकावा दिया गया था
विपिन सिंह द्वारा अपने शो रूम के सामने अपने स्वयं की जेब से ₹25000 लगभग लगाकर शोरूम के सामने नाला बनाया गया था सचिव व प्रधान के मनसा रूप वह भी तोड़ दिया गया आज की स्थिति में लगभग ₹300000 तीस लाख के घाटे पर शोरूम बंद हो गया भारी भरकम बदबू के कारण लोग वहां खड़े ही नहीं हो रहे थे
वहीं रोड किनारे मकान के मालिक सत्य नारायण पांडे का कहना है कि मेरा पूरा परिवार डेंगू व मलेरिया के चपेट पर है मैं 6 महीने से यह दंश झेल रहा हूं मैं सत्यनारायण पत्रकारिता जगत के माध्यम से यह चाहता हूं कि बहुत जल्द ही यहां के नाले व सफाई का निस्तारण हो अन्यथा की दशा में हो सकता है मकान छोड़ना पड़े
सत्य नारायण पांडे द्वारा कई बार सचिव को अवगत कराया गया सचिव कुछ दिन तो टेलीफोन उठाया इसके बाद फोन उठाना ही बंद कर दिया
वही ग्रामीण ओमप्रकाश द्वारा बताया गया कि इस संबंध में जब हमने एडीओ साहब से बात की तो उन्होंने कहा कि सचिव से बात कर लो सचिव ने तो मेरा नंबर ही ब्लैक लिस्ट कर दिया
कई बार वीडियो वा एडीओ साहब को पत्र भी लिखा व्हाट्सएप भी किया भारी भरकम गंदगी का पत्रों में जिक्र है
कुछ माह तक आश्वासन मिलता रहा इसके बाद तो जिम्मेदार अधिकारी फोन ही नहीं उठा रहे
अंत में ग्रामीणों की आस पत्रकारिता जगत ही बची है अगर पत्रकारिता ने अपनी पत्रकारिता का धर्म निभाया तो सैकड़ों जिंदगियां बच जाएंगी
साथ साथ ग्रामीणों का आरोप है
ब्लॉक मुख्यालय पर किसी भी ग्रामीण की किसी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं होती
रिपोर्ट शिवप्रकाश पाण्डेय पहाड़ी