चित्रकूट21जून2023*9वाॕ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत कर प्रधानमंत्री मोदी ने दिया विश्व को स्वस्थ रहने का गुरु मंत्र।
संजय मिश्रा यूपी आज तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट । आज 21 जून 2023 को विश्व योग दिवस के उपलक्ष में इब्तिदा संस्था मानिकपुर ने खिचड़ी ग्राम पंचायत के मजरा उमरी में कम्पोजिट विद्यालय में शिक्षकों एवं बच्चों के साथ योग के महत्व व उसके मानव जीवन पर प्रभावों को ध्यान में रखते हुए कराया सूर्य नमस्कार मंत्र जिसमें संपूर्ण मानव जीवन के स्वास्थ्य संबंधी क्रियाएं एवं उपाय समाहित हैं।
इब्तिदा संस्था से मंगल राम ने विद्यालय के बच्चों से विश्व योग दिवस के विषय पर जानकारी देते हुए बताया कि संपूर्ण मानव जीवन में योग का महत्व विशिष्ट है योग से हमारे ऋषि-मुनि हजारों साल तक निरोगी रहकर जीवन जीते रहे हैं , उसी प्रकार बालकों को भी योग के महत्व को समझना होगा सूर्य नमस्कार के द्वारा बहुत से योगासन प्राणायाम या यूं कहें कि इसमें संपूर्ण क्रियाएं समाहित है हमें प्रतिदिन अपने दिनचर्या में योग को डालना होगा तभी हम स्वस्थ व निरोगी रह सकते हैं।
संस्था के संजय एवं मुकेश ने बच्चों को अनुलोम-विलोम एवं सूर्य नमस्कार मंत्र कराकर योग के बारे में जानकारी दी एवं इससे होने वाले फायदे बच्चों को गिनाए।
इस प्रकार आज के इस योग दिवस के उपलक्ष में स्कूल प्रबंधन से प्रधानाध्यापक आनंद प्रकाश सहायक अध्यापक रामकेश आनंद कुमार गुप्ता, अमित कुमार मिश्रा, सुषमा पाल,व शिक्षामित्र रामचंद्र भारती के साथ संस्था से मंगल राम, संजय कुमार, सुमित्रा व मुकेश के साथ विद्यालय के बच्चे व ग्रामीण उपस्थित रहे।

More Stories
रोहतास 24 फ़रवरी 26*सूरक्षा एवं संरक्षा को लेकर आयोजित की गई कोर्डिनेशन मीटिंग*
मथुरा 24 फरवरी 26*थाना सुरीर पुलिस टीम द्वारा दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार ।*
कानपुर नगर 24 फ़रवरी 26*नहर में कूद आत्महत्या करने वाले का शव बरामद करने में पुलिस नाकाम*