February 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

चित्रकूट21जून2023*न्यायिक अधिकारियों, बार के सम्मानित सदस्यगण, न्यायालय के कर्मचारियों एवम अन्य द्वारा योग दिवस मनाया गया।

चित्रकूट21जून2023*न्यायिक अधिकारियों, बार के सम्मानित सदस्यगण, न्यायालय के कर्मचारियों एवम अन्य द्वारा योग दिवस मनाया गया।

चित्रकूट21जून2023*न्यायिक अधिकारियों, बार के सम्मानित सदस्यगण, न्यायालय के कर्मचारियों एवम अन्य द्वारा योग दिवस मनाया गया।

माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद के गणेश बाग परिसर, विनायकपुर में न्यायिक अधिकारियों, बार के सम्मानित सदस्यगण, न्यायालय के कर्मचारियों एवम अन्य द्वारा योग दिवस मनाया गया। प्रभारी जनपद न्यायाधीश ने कहा कि योग अपने आप में व्यापक शब्द है। योग हमारे शरीर, आत्मा एवं चित्त को शुद्ध करने के लिए किया जाता है । योग अपने आप में इतना प्रभावशाली है कि यदि किसी व्यक्ति को रोग होता है तो योग में उसका निदान संभव है । विशिष्ट प्रकार की योग क्रियाएं करने से व्यक्ति अपने आपको भीतर से शुद्ध कर सकता है । आज की भागदौड़ की जिंदगी में थोड़ा समय स्वयं एवं योग के लिए अवश्य निकालें जिससे स्वस्थ भारत का निर्माण हो सके। तत्पश्चात अपर जिला जज/सचिव पूर्णकालिक एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चित्रकूट द्वारा जिला कारागार चित्रकूट में जेल में निरुद्ध बन्दियों के मध्य योग शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अपर जिला जज श्री विनीत नारायण पांडे, अपर जिला जज श्री संजय कुमार, अपर जिला जज, श्री नीरज श्रीवास्तव, श्री फर्रूख इनाम सिद्दीकी अपर जिला जज / सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री सूर्यकान्त धर दुबे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चित्रकूट, विदुषी मेहा सिविल जज (सी०डि०), • रवि श्रीवास्तव, रितेश सिंह, चंद्रभान सिंह, धीरेंद्र शर्मा, अनुराग चन्देल, रेनू सिंह, चन्द्रकान्त कुमार राय एवम अन्य लोग मौजूद रहे।

*जिला सूचना कार्यालय चित्रकूट*