September 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

चित्रकूट16जुलाई23*सड़क के मुआवजे की राशि ना मिलने से किसान हुए आक्रोशित।

चित्रकूट16जुलाई23*सड़क के मुआवजे की राशि ना मिलने से किसान हुए आक्रोशित।

चित्रकूट16जुलाई23*सड़क के मुआवजे की राशि ना मिलने से किसान हुए आक्रोशित।

मुआवजे की मांग को लेकर 18 जुलाई दिन मंगलवार को किसान जिलाधिकारी को सौंपेंगे ज्ञापन।

संजय मिश्रा यूपी आज तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट

चित्रकूट जनपद चित्रकूट के पहाड़ी ब्लाक के नांदी ग्राम पंचायत के किसानों में बिसंडा, पहाड़ी बाया नांदी भंवरी से होते हुए प्रयागराज जाने वाली सड़क का मुआवजा न मिलने के कारण किसानों में पनपा आक्रोश किसानों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा हम लोगों की जमीनों के संपूर्ण कागजात जमा करा कर हम लोगों से सहमति पत्र ले ली गई और हम लोगों को आश्वासन दिया गया कि आप लोगों के खाते में अप्रैल माह तक मुआवजे की राशि भेज दी जाएगी लेकिन 4 माह बीतने के बाद भी अभी तक राशि नहीं भेजी गई और जब भी पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई एवं अन्य अधिकारियों से मुआवजे के संदर्भ में बात की जाती है तो यह कह कर टाल दिया जाता है कि आपका मुआवजा मिल जाएगा आप परेशान ना हो, गांव किसानों ने मीडिया से रूबरू होकर बताया कि प्रशासन के रटे रटाए आश्वासनों से किसानों का धैर्य टूट चुका है। शासन-प्रशासन भोले-भाले किसानों की जमीन अधिग्रहण किसानों के साथ धोखाधड़ी करने की साजिश कर रही है जिसे हम किसी भी कीमत में कामयाब नहीं होने देंगे किसान अपनी जमीन की मुआवजे के खातिर आर पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है,क्योंकि जब हक मांगने से नहीं मिलता तो उसे छीन ना पड़ता है, अवधेश द्विवेदी जगतपाल प्रजापति हरिनारायण दीक्षित नवल किशोर भानु प्रताप शिव नरेश रामबाबू छोटू प्रेम दर्जी सहित तमाम किसानों द्वारा बताया गया कि 18 जुलाई दिन मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय सोनेपुर में नांदी ग्राम पंचायत के सैकड़ों किसान मुआवजे को लेकर जिलाधिकारी अभिषेक आनंद को ज्ञापन देंगे। ज्ञापन में शासन प्रशासन को 1 सप्ताह का समय मुआवजा राशि किसानों के खाते में भेजने का समय दिया जाएगा, समय सीमा के अंतर्गत किसानों की राशि उपलब्ध न होने पर किसान सड़क निर्माण कार्य रुकवाने को मजबूर होंगे। जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। आक्रोशित लोगों में उमेश द्विवेदी चुन्नीलाल द्विवेदी राधेश्याम तिवारी लवकुश प्रजापति अर्जुन नामदेव राजू मिश्रा प्रदीप कुमार तिवारी बंधारी लाल वर्मा प्रेम नामदेव सहित दर्जनों किसान नांदी चौराहे में एकत्रित हुए।

Taza Khabar