चित्रकूट13फरवरी* डीएम की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के जिला टास्क फोर्स की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न
संजय मिश्रा यूपी आज तक वेबसाइट चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट स्वास्थ्य विभाग की जिला टास्क फोर्स की बैठक आज जिला अधिकारी अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित की गई। जिलाधिकारी के द्वारा विशेष टीकाकरण कार्यक्रम अभियान की समीक्षा करते हुए ई- कवच में डाटा शत-शत फीड किए जाने के निर्देश दिए गए तथा आशा कार्यकत्री प्रधान एवं कोटेदारों से मिलकर कार्य को गति प्रदान किए जाने के निर्देश दिए गए। अध्यक्ष द्वारा जनपद में स्वास्थ विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन क्षेत्र में भ्रमण किए जाने तथा शत प्रतिशत कवरेज किए जाने के निर्देश दिए गए बैठक में विश्व स्वास्थ्य संगठन के जनपद प्रतिनिधि एवं रीजनल कोऑर्डिनेटर द्वारा फीडबैक प्रस्तुत किया गया जिस को संज्ञान में लेते हुए अध्यक्ष द्वारा ड्यू लिस्ट को अपडेट किए जाने ब्लॉक स्तर पर फील्डिंग की व्यवस्था किए जाने गोल्ड चेन को सुधार किए जाने बिना डेट की वैक्सीन ना लगाए जाने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी भूपेश द्विवेदी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी इम्तियाज खान, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ सुधीर शर्मा व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में विजयदशमी पर भाजपा विधायक डॉ. बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
नई दिल्ली 21 अक्टूबर 26*अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले में यूपी की 2 युवतियों सहित 4 और गिरफ्तारियां*
हरिद्वार 21 अक्टूबर 26*शांति आश्रम में पंच जूना अखाड़ा के साधु-संतों ने धूमधाम से मनाया ‘गोला पूजा’ का पर्व, हुआ भव्य स्वागत व जलपान