चित्रकूट11जुलाई23* जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन।
संजय मिश्रा यूपी आजतक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट।
लखीमपुर खीरी में आज विश्व जनसंख्या दिवस पर बृजेश मिश्रा सामाजिक कार्यकर्ता अध्यक्ष जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के नेतृत्व में जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। बृजेश मिश्रा जिलाध्यक्ष जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने कहा की आज भारत जनसंख्या में चाइना को पीछे छोड़कर नंबर एक पर आ गया है इसी प्रकार से जनसंख्या बढ़ती गई तो खेत खलियान बाग बगीचे खत्म होते जाएंगे और कंक्रीट के मकान ही दिखेंगे आज बढ़ती आबादी देश पर बोझ है हमें सोचना होगा की छोटा परिवार सुखी परिवार ही पूरा देश अपनाएं माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी से विनम्र अपील है की दो बच्चों का कानून पूरे देश में सभी पर लागू करें। आज के ज्ञापन देने के समय बृजेश मिश्रा जिला अध्यक्ष, आनंद अग्निहोत्री जिला महासचिव , सर्वेश शुक्ला जिला संगठन मंत्री, अरविंद गुप्ता जिला महामंत्री, धर्मपाल एनाउंसर, सौरभ कुमार मिश्र जिला सचिव , अभिषेक शुक्ला जिला उपाध्यक्ष, प्रांजल शुक्ला नगर अध्यक्ष, अंबुज त्रिवेदी, तुषार सिंह, देवांग पांडे, कपिल शुक्ला, सोनू शुक्ला आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में जनसंख्या नियंत्रण कानून को बेहद जरूरी बताया और प्रधानमंत्री मोदी से अपने मन की बात बताई कि अब आपको जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू कर छोटा परिवार सुखी परिवार सबके लिए आवश्यक करें, जिससे सशक्त भारत शिक्षित भारत बन सके ।

More Stories
मथुरा 26 मार्च 26* नवरात्रि के पावन पर्व पर mission Shakti*के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु दिशा निर्देश
मथुरा 26 मार्च 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध गांजा 500 ग्राम के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
लखनऊ 26 मार्च 26*मुख्यमंत्री ने पेट्रोल और रसोई गैस की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों पर बयान दिया,