चित्रकूट10मई23*पुलिस ने 05 अभियुक्तों के कब्जे से 85 क्वार्टर देशी व 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की।
संजय मिश्रा यूपी आज तक वेबसाइट चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट पुलिस अधीक्षक चित्रकूट वृंदा शुक्ला के निर्देशन में नगर निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में चित्रकूट पुलिस ने 05 अभियुक्तों के कब्जे से 85 क्वार्टर देशी व 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की ।
*(क). उ0नि0 राजीव कुमार सिंह थाना राजापुर* तथा उनके हमराही द्वारा अभियुक्त रामचन्द्र यादव पुत्र जगन्नाथ यादव निवासी सोतीपुरवा थाना राजापुर जनपद चित्रकूट को 25 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना राजापुर में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*(ख). उ0नि0 कृष्णदेव मिश्रा थाना राजापुर* तथा उनके हमराही द्वारा अभियुक्त अनुज सोनकर पुत्र हरिकेश सोनकर निवासी माधवगंज कस्बा व थाना राजापुर जनपद चित्रकूट को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना राजापुर में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*(ग). उ0नि0 त्रिलोकीनाथ मिश्रा थाना पहाड़ी* तथा उनके हमराही द्वारा अभियुक्त राजा हुसैन पुत्र इस्लाम निवासी गढ़ीघाट थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट को 20 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना पहाड़ी में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*(घ). उ0नि0 सिद्धनाथ राय थाना रैपुरा* तथा उनके हमराही द्वारा अभियुक्त भौरों प्रसाद सेन पुत्र सुखदेव प्रसाद निवासी पैकोरामाफी थाना रपुरा जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना रैपुरा पुलिस में धारा 60 आबकारी अधिनियन के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*(ड़) उ0नि0 बल्देव सिंह थाना मानिकपुर* तथा उनके हमराही द्वारा अभियुक्त प्रशांत कुमार वर्मा पुत्र नर्मदा प्रसाद निवासी दाडी चमरौड़ी मजरा चुरेह केशरुवा थाना मानिकपुर जनपद चित्रकूट को 20 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना मानिकपुर में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

More Stories
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*उप जिलाधिकारी कार्यालय तहसील बिल्हौर कानपुर नगर का बूथों पर निरिक्षण
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*रिचा सचान गाजियाबाद में दारोगा थीं, रात 2 बजे ड्यूटी खत्म कर बुलेट से निकलीं फिर उनके साथ दर्दनाक कांड हो गया।
पूर्णिया बिहार 22 फरवरी 26** पूर्णिया पुलिस सप्ताह: रुपौली थाना की क्रिकेट टीम ने जीता मैच*