संजय मिश्रा चित्रकूट उत्तर प्रदेश यूपीआजतक
चित्रकूट10जून2023*विजय प्राप्त करने के लिए ब्राह्मण गुरु और गौ सेवा ही मुख्य विकल्प, ब्यास विनय ओझा।
चित्रकूट , जनपद चित्रकूट के पहाड़ी ब्लाक अंतर्गत जरिहा गांव के गर्ग परिवार में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत महा पुराण कथा के चतुर्थ दिवस पर कथावाचक विनय कुमार ओझा वृंदावन धाम के द्वारा श्रोताओं को देववाड़ी भाषा का व्याख्यान करते हुए बताया गया कि मनुष्य को जीवन में विजय प्राप्त करने के लिए ब्राह्मण, गुरु और गौ माता की सेवा ही मुख्य विकल्प है इसीलिए चार वेद छह शास्त्र और 18 पुराणों में भी इन तीनों को पूज्य माना गया है। क्योंकि ब्राह्मण सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा के वंशज हैं और गुरु ज्ञान के सागर हैं इसीलिए गुरु को साक्षात परम ब्रह्म परमेश्वर से बढ़कर कहा गया है और गौमाता में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास है। इनकी सेवा करने वाले मनुष्यों को मोक्ष के साथ-साथ ईश्वरीय शक्ति की प्राप्ति होती है। श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा श्रवण मात्र से वर्तमान भूत और भविष्य तीनों कालों के पाप नष्ट होते हैं और व्यक्ति मोक्ष को प्राप्त करता है, इसीलिए श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा सुनने में मनुष्य को अलौकिक आनंद की अनुभूति होती है कथा संयोजक रवि करण शुक्ला व पंकज शुक्ला द्वारा बताया गया कि हमारी माता रन्नो देवी और पिता अवध बिहारी गर्ग को श्रीमद् भागवत कथा सुनने का सौभाग्य कामतानाथ स्वामी और पूर्वजों की कृपा से प्राप्त हुआ है कथावाचक की मधुर वाणी से भगवान श्री राम व भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं को सुन भाव विभोर हुए सैकड़ों श्रोता गण।

More Stories
लखनऊ २३ फरवरी २६ * राजधानी लखनऊ में बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी
मथुरा 23 फरवरी 26थाना मगोर्रा पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को एक अवैध देशी हथियार सहित गिरफ्तार किया गया ।
मथुरा 23 फरवरी 26*थाना छाता पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध गाँजा सहित किया गया गिरफ्तार ।*