February 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

चित्रकूट04जून2023*दबंगों के ख्वाब से वृद्ध परिवार गांव घर छोड़कर पुत्री के यहां ली शरण।

चित्रकूट04जून2023*दबंगों के ख्वाब से वृद्ध परिवार गांव घर छोड़कर पुत्री के यहां ली शरण।

चित्रकूट04जून2023*दबंगों के ख्वाब से वृद्ध परिवार गांव घर छोड़कर पुत्री के यहां ली शरण।

जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व थाना प्रभारी द्वारा दबंगों के ऊपर नहीं की जा रही कोई कार्यवाही।

संजय मिश्रा यूपी आज तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट

चित्रकूट। जनपद चित्रकूट की कानून व्यवस्था पर उठ रहे बड़े सवाल जिले के डीएम, एसपी, और थाना प्रभारी को दिए शिकायती पत्र में आज तक नहीं की गई कोई कार्यवाही ,जनपद चित्रकूट के हन्ना विनैका मऊ थाना निवासी अमृतलाल पुत्र स्वर्गीय शंकरलाल नाई उम्र 72 वर्ष ने लिखित विज्ञप्ति देकर बताया कि गांव निवासी दबंग एवं अपराधिक प्रवृति के युवक रजनीश गर्ग व रामबाबू गर्ग पुत्री गण रामकृष्ण गर्ग के द्वारा मुझसे ₹75000 की मांग की जा रही है जिसे ना दिए जाने पर मुझे वह मेरे पूरे परिवार को तमंचा लेकर जान से मारने की कोशिश की गई और कहा गया कि तेरे पूरे परिवार को बम से उड़ा दिया जाएगा जिसके भय से हम दोनों पिता और पुत्र अपनी जान बचाकर गांव छोड़कर अपने रिश्तेदारों के यहां रह रहे हैं तथा महिलाएं घर में दहशत भरी जिंदगी जी रही हैं उक्त दबंग लोगों के द्वारा मेरे डेरा वाले घर पर जो कि मेरे पुराने घर के सामने हैं जिसमें मैं और मेरे पिताजी दो पीढ़ियों से गुजर बसर कर रहे हैं उस घर का ताला तोड़कर अपना ताला मेरे घर में लगा दिया है और मेरे डेरा में बंधी हुई 2 पालतू गाय के ऊपर धारदार हथियार से गंभीर चोटें पहुंचाईं गई और मेरे पत्नी बहू और पौत्र मेरे पुराने घर में मौजूद हैं जिन्हें खेतों में काम करने के समय खेतों में जाकर तमंचा दिखाकर बार-बार धमकी दी जाती है कि घर खाली करके तुम लोग भी यहां से भाग जाओ नहीं तो तुम्हारे घर में आग लगा कर जिंदा जला देंगे। 16 मार्च 2022 को लगभग दोपहर 1:00 दोनों दबंगों ने तमंचा लेकर मेरे घर में घुस आए और मेरी पत्नी बहू तथा नाती के छाती में तमंचा सटाकर मार पीट किया और भद्दी भद्दी गालियां देते हुए धमकी देते कहा कि 2 दिन के अंदर पैसा दे दो नहीं तो दोनों घर खाली करो वरना तुम लोगों को जान से मार देंगे जिसकी लिखित शिकायत मेरे इकलौते पुत्र लव कुश के द्वारा 19 मार्च 2023 को थाना मऊ में की गई लेकिन कोई सुनाई ना होने पर 25 मार्च 2023 को मैं लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला को दिया लेकिन 3 महीने से आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई और आज भी मैं दबंगों के ख्वाब से अपनी पुत्री के पनौटी गांव में परिवार सहित रह रहा हूं। पीड़ित परिवार ने ‌उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं डीआईजी बांदा और पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मुझ गरीब परिवार की रक्षा कर न्याय दिलाया जाए।

Taza Khabar