चित्रकूट 8 मई 2023 *करबी नगर पालिका में सपा और भाजपा में कांटे की टक्कर।
नगर पालिका अध्यक्ष पद में हमेशा कांग्रेस एवं समाजवादी पार्टी का रहा वर्चस्व।
संजय मिश्र यूपी आज तक वेबसाइट चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट चित्रकूट धाम कर्वी की नगर पालिका अध्यक्ष पद पर 14 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी की है लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच है। स्वतंत्रता से लेकर आज तक कांग्रेस एवं समाजवादी पार्टी का कब्जा हमेशा बरकरार रहा। निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता भी समाजवादी पार्टी से ही अध्यक्ष बने थे लेकिन सत्ता परिवर्तन होने के बाद नरेंद्र गुप्ता ने समाजवादी पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया । 2023 के नगर निकाय चुनाव में भी कर्वी नगरपालिका में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी की सीधी टक्कर देखने को मिल रही है और यही कारण है कि कर्वी नगर पालिका चुनाव पर भाजपा एड़ी से चोटी की ताकत लगा रही है कर्वी नगर पालिका चुनाव का यह पहला दौर देखने को मिल रहा है जब नगर पालिका चुनाव में मुख्यमंत्री से लेकर वार्ड पदाधिकारी जीत के खातिर एड़ी से चोटी की ताकत लगा रहे हैं कुछ दिन पहले उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक जनसभा के साथ साथ करबी नगरपालिका में लगभग 2 किलोमीटर का रोड शो किया था और आज उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चित्रकूट धाम श्रीराम तपोभूमि पर भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र गुप्ता की जीत के लिए रामायण मेला सीतापुर में हुंकार भरेंगे। करवी नगर पालिका अगर भाजपा की झोली में जाती है तो स्वतंत्रता के बाद भाजपा की पहली जीत होगी। और अगर समाजवादी पार्टी की जीत होती है तो फिर कांग्रेस पार्टी की तरह समाजवादी पार्टी भी अपना इतिहास बनाने में सफल रहेगी।

More Stories
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*उप जिलाधिकारी कार्यालय तहसील बिल्हौर कानपुर नगर का बूथों पर निरिक्षण
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*रिचा सचान गाजियाबाद में दारोगा थीं, रात 2 बजे ड्यूटी खत्म कर बुलेट से निकलीं फिर उनके साथ दर्दनाक कांड हो गया।
पूर्णिया बिहार 22 फरवरी 26** पूर्णिया पुलिस सप्ताह: रुपौली थाना की क्रिकेट टीम ने जीता मैच*